Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

बचे हुए ढोकले को इन तरीकों से बनाएं मजेदार

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में दो मजेदार तरीकों के बार में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप बचे हुए ढोकले का नए तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।</span>
Updated:- 2022-11-14, 20:02 IST
recipe of leftover dhokla in hindi

चाहे घर का बना खाना हो या बाहर का, अगर बच जाए तो बेकार हो जाता है। लेकिन आप बचे हुए खाने का इस्तेमाल के तरीकों से कर सकती हैं और उन्हीं से एक नहीं बल्कि कई डिशेस बना सकती हैं। अक्सर ऐसा होता होगा की आप ढोकला लाई हो और वह बच गया हो।

ऐसे में आप या तो उसे फेक देती होंगी या फिर कुछ समय बाद गर्म करके कहती होंगी ।अगर आपने घर में ढोकला बनाया है या बाहर से लाए हैं और वह बच गया है, तो इस लेख में बताएं तो तरीकों को जरूर ट्राई करें।

ढोकला चाट

dhokla chaat

अपने कई तरह के चाट खाए होंगे लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं ढोकला चाट। आपने आज तक ढोकला चाट नहीं खाया होगा। ढोकला चाट बनाने के लिए इन रेसिपी को फॉलो करें।

सामग्री

  • ढोकला- 4 पीस
  • दही- 1 कटोरी
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • अनार- 1 कटोरी
  • चीनी- 1 चम्मच

विधि

  • ढोकला चाट बनाने के लिए सबसे पहले ढोकलों(ऐसे बनाएं हरी मूंग दाल का ढोकला)को छोटे-छोटे क्यूब में काट लें।
  • अब इन्हें एक प्लेट में रख दें।अब दही की कटोरी में सेंधा नमक डालकर मिक्स कर दें।
  • अब ढोकले के ऊपर चीनी डालें और फिर इसके ऊपर दही और अनार के दाने डालकर अच्छे से सजा दें।
  • लीजिए तैयार है आपका ढोकला चाट।अब ऐसे ही जब कभी ढोकला बच जाए तो उसका चाट बना लें।
  • यह स्वादिष्ट भी है और खाने की बचत भी हो जाती है।

इसे जरूर पढ़ें-मेहमानों के लिए बनाएं परवल का लजीज डोरमा, जानें इसकी रेसिपी

ढोकला पोहा

dhokla poha

वैसे तो आपने कई तरह के पोहा खाए होंगे लेकिन आज तक ढोकला पोहा नहीं खाया होगा। जी हां ढोकला पोहा। आज हम आपको बचे हुए ढोकले से पोहा बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं।(पोहा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान)

सामग्री

  • ढोकला- 4 पीस
  • मूंगफली- 1/2 कटोरी भुनी हुई
  • तेल- 1 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच
  • करी पत्ता- 2
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग- 1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • धनिया- बारीक कटा हुआ

विधि

  • एक पैन लें और उसमें तेल डालकर हींग(अच्‍छी हींग खरीदने के टिप्‍स) और करी पत्ता से तड़का दे दें।
  • अब एक प्लेट में ढोकले के टुकड़े कर दें।
  • पैन हींग और करी पत्ता के साथ मूंगफली और हरी मिर्च डालकर पका दें।
  • अब पैन में ढोकला और नमक डालकर इन्हें अच्छे से पका लें।
  • आप चाहें तो साथ में ही दही डाल सकती हैं वरना लास्ट में डाल दें।
  • अब ढोकले को एक प्लेट में रखें और इसके ऊपर 2 चम्मच दही डाल दें।
  • अब इसे धनिया के पत्तों से गार्निश कर दें।
  • लीजिए तैयार है आपका ढोकला पोहा।

इसे जरूर पढ़ें-इस आसान रेसिपी से बनाएं पोहा और हरी मटर की कटलेट और स्नैक्स का लें मजा

आप बचे हुए खाने का किस तरह इस्तेमाल करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।