इस आसान रेसिपी से बनाएं पोहा और हरी मटर की कटलेट और स्नैक्स का लें मजा

किसी भी मौसम में गरमा-गरम स्नैक्स सामने आ जाएं तो बात ही क्या है। चाय के साथ अगर स्नैक्स हो जाएं तो चाय का मजा भी बढ़ जाता है। अगर आप स्नैक्स में कुछ नया बनाने का सोच रही हैं, जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी हो तो कुछ ही मिनटों में पोहा और हरी मटर से स्वादिष्ट कटलेट तैयार कर सकती हैं।
पोहा और हरी मटर की कटलेट बनाने में जितनी आसान है स्वाद में उससे कहीं ज्यादा लाजवाब है। यही नहीं इसका स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आएगा और ये बच्चे के टिफ़िन के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है। तो चलिए आज आपको रेसिपी ऑफ द डे में बताते हैं पोहा और हरी मटर कटलेट की आसान रेसिपी।
पोहा और हरी मटर की कटलेट Recipe Card
पोहा और हरी मटर की कटलेट की रेसिपी
Ingredients
- हरी मटर-150 ग्राम
- अदरक लहसुन का पेस्ट -1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च-1 (स्वादानुसार)
- हरा धनिया-1 कप
- उबले हुए आलू - 4
- नमक-1 टी स्पून
- चाट मसाला-1 टी स्पून
- भीगा और पानी निचोड़ा हुआ पोहा -1 /2 कप
- नींबू का रस -1 चम्मच
- धनिया पाउडर-3 टी स्पून
- जीरा-2 छोटी चम्मच
- नमक-1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार )
Step
- Step 1:
पोहा और हरी मटर की कटलेट बनाने के लिए आलू और मटर को उबालकर पेस्ट तैयार करें।
- Step 2:
तैयार पेस्ट में सभी मसाले और अदरक लहसुन का पेस्ट अच्छी तरह से मिलाएं और स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं।
- Step 3:
भीगे हुए पोहे का पानी निचोड़कर इसे आलू और मटर के पेस्ट में मिलाएं और इसमें ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।
- Step 4:
तैयार किए गए पेस्ट को कटलेट का आकार देते हुए कढ़ाही में हल्का भूरा होने तक तलें।
- Step 5:
कटलेट के दोनों तरफ से अच्छी तरह से तल जाने पर इसे कढ़ाही से निकाल लें और गरमा-गर्म सर्व करें।
बनाने का तरीका
- पोहा और हरी मटर के कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप उबली मटर और आलू को अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें आपको आलू और मटर दोनों को अलग-अलग उबालना है क्योंकि आलू देर से उबलते हैं और मटर जल्दी उबल जाती है।
- मटर और आलू के पेस्ट में धनिया मसाला, जीरा, लहसुन अदरक का पेस्ट हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। आपको सारे मसालों को ऐसे मिक्स करना है कि ये पेस्ट में मिल जाएं और इसका स्वाद समान रूप से आए।
- लगभग 10 मिनट तक भीगे हुए पोहे को अच्छी तरह से निचोड़कर इसका पानी अलग कर दें। ध्यान रखें कि पानी अच्छी तरह से पोहे से निकल जाए नहीं तो कटलेट को तलते समय ये कढ़ाही में फ़ैल सकता है।
- पोहे को अच्छी तरह से मटर और आलू के पेस्ट में मिक्स करें और बाइंडिंग के लिए इसमें ऊपर से ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके कटलेट का आकर दें। आप अपनी पसंद के अनुसार कटलेट (ओट्स कटलेट की रेसिपी) का आकार बना सकती हैं।
- गैस में कढ़ाही रखें और उसमें आवश्यकतानुसार तेल डालें। तेल को माध्यम आंच में गर्म होने दें और आंच को धीमा करके इसमें एक-एक करते हुए कटलेट तलने के लिए डालें। आप कटलेट किसी नॉन स्टिक पैन में भी तैयार कर सकती हैं। इसमें तेल की कम आवश्यकता होगी और कटलेट क्रिस्पी भी बनेंगे।
- अगर आप इसे कढ़ाही में तल रही हैं तो कटलेट को हल्का भूरा होने तक पकाएं और पलटकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। कटलेट तैयार हैं, आप इन्हें किसी प्लेट में निकाल लें और हरी धनिया से गार्निश करके ऊपर से चाट मसाला डालें। इसे चटनी या सॉस के साथ इसका मजा उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें:20 मिनट में चटपटे और स्वादिष्ट 'वॉलनट कबाब' घर पर ऐसे बनाएं
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।