तेरियाकी सॉस के बिना अधूरा है जापानी कुजीन, जानें क्या है खासियत?

तेरियाकी सॉस जापानी कुजीन में एक अहम इंग्रीडिएंट है। इसे सूप से लेकर मेन कोर्स की कई डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद कैसा होता है और इसे कैसे बनाया जाता है, आइए जानें। 

what is teriyaki sauce

ईस्ट एशियन देशों में जापान, चीन और कोरिया ऐसे देश हैं जो अपने रिच फ्लेवर्ड कुजीन के लिए जाने जाते हैं। हमने आपको कोरियन कुजीन के बारे में तो अतीत में कई बारे में आपको बताया है। आज एक जापानी इंग्रीडिएंट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। यह इंग्रीडिएंट एक लोकप्रिय सॉस है। इसे तेरियाकी कहते हैं।

कुकिंग में इसका अहम योगदान होता है और यह दो जापानी शब्दों से मिलकर बना है। तेरि जिसका अर्थ लस्टर है और याकी जिसका अर्थ ग्रिल होता है। हालांकि, यूनाइटेड स्टेट्स में तेरियाकी सॉस एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो खाने में सॉल्टी और स्वीट फ्लेवर देता है। जापान में इसे किस तरह से उपयोग में लाया जाता है, आइए इस आर्टिकल में जानें।

तेरियाकी सॉस क्या होता है?

what is famous teryaki sauce

यह ग्लॉसी और गहरे भूरे रंग का सॉस है जो आमतौर पर सोया सॉस, मिरिन (स्वीट राइस वाइन), चीनी और कभी-कभी साके (जापानी राइस वाइन) को मिलाकर बनाया जाता है। यह खाने को पकाने की पारंपरिक विधि को दर्शाता है, जिसमें मांस या मछली को सॉस के साथ भूनना शामिल होता है।

इसे भी पढ़ें: Sushi के अलावा भी जापान के ये फूड्स हैं फेमस

कैसा होता है तेरियाकी सॉस का स्वाद?

इसकी पहचान इसका नमकीन, मीठा और उमामी स्वादों का संतुलित मिश्रण है। सॉस में सॉल्टी बेस होता है और मिरिन और चीनी पकाए जाने पर मिठास और कैरेमेलाइजेशन प्रदान करती है। मिरिन हल्के एसिडिक नेचर और चावल के स्वाद के कारण सॉस में एक रिच फ्लवेर जोड़ता है। इसे डिशेज में डालकर पकाने से एक समृद्ध स्वाद मिलता है। साथ ही एक ग्लॉस और थोड़ी चिपचिपी बनावट बनती है, जो मीट और सब्जियों पर कोटिंग करने के लिए अच्छी होती है।

तेरियाकी सॉस के उपयोग

uses of teriyaki sauce

इसका उपयोग अक्सर मांस और मछली के लिए मैरिनेशन या ग्लेज के रूप में किया जाता है। इसे ग्रिल्ड चिकन में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही, इसे स्टर फ्राइंग में कुछ लोग इस्तेमाल करते हैं। आप इसे परोसने से ठीक पहले प्लेट पर भी छिड़क सकते हैं या इसे डिपिंग सॉस के रूप में सर्व कर सकते हैं। बर्गर में सॉसेस के रूप में और बार्बेक्यू सॉस में भी इसका उपयोग किया जाता है।

तेरियाकी सॉस बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स-

  • 1/2 कप सोया सॉस
  • 1/2 कप मिरिन
  • 1/4 कप चीनी
  • 2 लहसुन की कली
  • 1 छोटा चम्मच अदरक
  • 1 चम्मच जापानी राइस वाइन

तेरियाकी सॉस बनाने का तरीका-

how to make teriyaki sauce at home

  • एक छोटे सॉस पैन को गर्म करें और उसमें सोया सॉस, मिरिन और चीनी डालकर मध्यम आंच पर मिलाएं। कलछी से तब तक मिलाएं, जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
  • सॉस पैन में बारीक कटा हुआ लहसुन और कसा हुआ अदरक डालें। इसे अच्छी तरह से भून लें।
  • मिश्रण को हल्का उबाल लें, फिर आंच धीमी कर दें। सॉस को 10-15 मिनट तक धीरे-धीरे उबलने दें, बीच-बीच में हिलाते रहें, जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
  • यदि आप गाढ़ा सॉस पसंद करते हैं, तो 1 बड़ा चम्मच कॉर्नस्टार्च को 2 बड़े चम्मच पानी के साथ स्मूथ होने तक मिला लें। इसे धीरे-धीरे घोल को उबलते हुए सॉस में डालें और लगातार हिलाते रहें।
  • आंच को बंद करके इसे ठंडा होने दें। अब इसे महीन जाली वाली छलनी से छान लें। सॉस तैयार है, इसे स्टोर कर लें।

कैसे स्टोर करें तेरियाकी सॉस-

  • इसे स्टोर करते हुए हमेशा साफ बर्तनों का उपयोग करें और कंटेनर से सॉस निकालते समय डबल-डिपिंग से बचें।
  • फ्रोजन सॉस का उपयोग करने के लिए पहले इसे तेजी से पिघलाने के लिए अपने माइक्रोवेव पर डीफ्रॉस्ट सेटिंग का उपयोग करें। सॉस को कमरे के तापमान पर पिघलाने से बचें, क्योंकि इससे बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ सकता है।
  • अगर सॉस को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे फ्रीज करने के बारे में सोचें। सॉस को आइस क्यूब ट्रे या फ्रीजर-सुरक्षित कंटेनर में डालकर रख सकते हैं। इसके बाद, सॉस क्यूब्स या कंटेनर को फ्रीजर बैग में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस तरह से 3-6 महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं।

आपको तेरियाकी सॉस के बारे में जानकर कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताएं। आप ऐसी ही किसी अन्य रेसिपीज के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP