Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

घर में नहीं है हींग तो इन चीजों का कर सकती हैं इस्तेमाल

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में हींग के उन विकल्पों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।</span>
Updated:- 2022-11-14, 15:14 IST
hing substitute in hindi

जब भी हम घर में खाना बनाते हैं तो कभी-कभी कुछ मसाले खत्म ही जाते हैं और अगर खाने में डाले जाने वाले रोज के मसालों में एक भी मसाला कम पड़ता है तो सब्जी के स्वाद में भी फर्क जल्दी नजर आने लगता है।

अगर कभी आपके किचन की हींग खत्म हो जाए तो आप ऐसी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं जो हींग के विकल्प के तौर पर उपयोग की जा सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप हींग के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं हींग के विकल्प।

लहसुन का पाउडर

garlic powder

अगर कभी भी आपको हींग की जरूरत हो और लेकिन घर में हींग खत्म हो जाए तो आप लहसुन के पाउडरका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपको हींग के फ्लेवर से ज्यादा बेहतर टेस्ट देगा और सब्जी का स्वाद भी बढ़ा देगा। खाने में केवल एक चम्मच लहसुन पाउडर का ही इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें-लहसुन की ये 3 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी जरूर करें ट्राई

प्याज का पाउडर

onion paste

अगर आपके घर में हींग नहीं है तो प्याज के पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आप घर पर भी बना सकती हैं और मार्केट से भी खरीद सकती हैं। केवल एक चम्मच ही सब्जी में डालें, यह सब्जी के टेस्ट को बढ़ा देगा।(प्याज के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल)

हरे प्याज के पत्ते और लहसुन का पेस्ट

garlic paste

हींग का दूसरा विकल्प है प्याज के पत्ते और लहसुन का पेस्ट। आप सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस तरीके को आजमा सकती हैं। सब्जी में केवल 1 चम्मच इस पेस्ट का डालें और सब्जी के स्वाद को कई गुना बढ़ा दें। आप इसका पेस्ट बनाकर रख सकती हैं और दो से 4 दिन तक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्याज का पेस्ट

अक्सर हम खाने में प्याज के पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसे हम हींग(हींग खरीदने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स) के विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं? जी हां, अगर आपके घर में हींग खत्म हो गया है तो आप प्याज का पेस्ट का उपयोग करें। यह हींग का काम तो करेगा ही साथ ही सब्जी की ग्रेवी को मोटा भी करेगा।

इसे जरूर पढ़ें-सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें प्याज के अप्पे, जानें आसान रेसिपी

आप खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किन मसलों का इस्तेमाल करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लेट रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।