सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें प्याज के अप्पे, जानें आसान रेसिपी

हमारी सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि स्नैक्स में कुछ ऐसा बनाना जो घर में सभी को पसंद आए और खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो। इसी टेंशन को सुलझाने के लिए हर रोज़ कुछ नया ट्राई करते हैं और इंटेरनेट पर नई-नई रेसिपी तलाशते हैं।
मगर कई बार हमारे समझ ही नहीं आता है कि क्या नया बनाया जाए, अगर आप भी कुछ हेल्दी स्नैक्स तलाश रहे है तो आप प्याज के टेस्टी अप्पे बना सकती हैं। जी हां, इस बार आप प्याज के भरवां अप्पे बनाएं और स्नैक्स का भरपूर मज़ा उठाएं।
प्याज के अप्पे Recipe Card
आप इन आसान स्टेप्स से घर पर प्याज के अप्पे तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 2 कप- सूजी
- 1- अदरक (पिसा हुआ)
- 1 चम्मच- घी
- 1- टमाटर (कटा हुआ)
- 1 ग्राम- पनीर (बारीक कटा हुआ)
- 2- प्याज (बारीक कटा हुआ)
- आधा चम्मच- लाल मिर्च
- आधा चम्मच- हल्दी
- स्वादानुसार- नमक
- आवश्यकतानुसार- तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बाउल प्याज के छिलके उतारकर थोड़ा पका लें।
- Step 2:
दूसरे बाउल में सूजी, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- Step 3:
अब हल्की आंच पर अप्पे का पैन गर्म करें और मिश्रण को पैन में डालकर 5 मिनट तक पकने दें।
- Step 4:
फिर अप्पे चेक करें और इसे एक प्लेट में निकाल लें। बस आपके प्याज के अप्पे तैयार हैं।
बनाने का तरीका

- प्याज के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल प्याज के छिलके उतार लें और बारीक काट लें। अब एक पैन को गैस पर रखें और 1 चम्मच घी डालकर प्याज को भून लें।
- जब प्याज भुन जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें और एक दूसरे बाउल में सूजी को छन्नी की मदद से छान लें। (मुरमुरे अप्पम रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर मिनटों में बनाएं होटल जैसी हरी चटनी, जानें आसान रेसिपी
- फिर सूजी में अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद आधी भुनी हुई प्याज को मिश्रण में डालकर रख दें।
- अब हल्की आंच पर अप्पे का पैन गर्म करें। आप पैन में तेल भी लगा सकती हैं ताकि आपके अप्पे पैन में चिपके नहीं।
- जब अप्पे का पैन गर्म हो जाए तो मिश्रण को पैन में डालें और बची हुई प्याज को डालकर फिर मिश्रण को ऊपर से दोबारा डाल दें।
- अब अप्पे को लगभग 5 मिनट तक पकने दें और फिर गैस बंद कर दें। आप 3 मिनट अप्पे को ऐसे ही छोड़ दें ताकि सारे अप्पे भाप में और अच्छी तरह से पक जाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं हरी मटर के टेस्टी अप्पम
- अप्पे चेक करें और फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें। बस आपके प्याज के अप्पे तैयार हैं। आप इसे नारियल की चटनी या हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।