दही की मदद से तैयार करें ये मजेदार व्यंजन, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

शायद ही कोई ऐसा भारतीय घर हो, जहां पर लोग दही खाना पसंद ना करते हों। दूध की मदद से बनने वाली दही को कभी ऐसे ही खाने के साथ सर्व किया जाता है, तो कभी इससे लस्सी या रायता बनाया जाता है। इसे चाहे किसी भी रूप में खाया जाए, यह बहुत ही टेस्टी लगती है।
मगर क्या आपको पता है कि दही के इस्तेमाल से सब्जी का स्वाद भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं होगी, बस खाना बनाते वक्त इस्तेमाल करना होगा, पर कैसे? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
दही बैंगन की सब्जी
सामग्री
- बैंगन- आधा किलो
- दही- 5 चम्मच
- तिल- 2 चम्मच
- प्याज- 2
- टमाटर- 2
- लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- हरी धनिया- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2 चम्मच
- मेथी- 1 चम्मच
- राई- 1 छोटा चम्मच
इसे जरूर पढ़ें- बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर, नोट करें ये टिप्स
दही बैंगन की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर बैंगन को अच्छी तरह से धोकर काट लें। सुखने के लिए छोड़ दें और सभी सामान तैयार कर लें।
- अब बैंगन पर आधा चम्मच नमक,हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें और बैंगन को धीमी आंच पर पकाने के लिए छोड़ दें।
- जब बैंगन बाहर से पकना शुरू हो जाए, तो इसे बाहर निकालकर एक प्लेट में रख दें। अब बचे हुए तेल में हींग, राई, तिल और लहसुन-अदरक के पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- मिलाने के बाद कटे हुए प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। भूनने के बाद दही में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और मेथी डालकर अच्छी तरह से भूनें।
- जब मसाले तेल छोड़ने लगे, तो इसका मतलब है कि प्याज भून गई है। अब इसमें टमाटर, मेथी और पानी डाल सकते हैं। इसमें भूनने के बाद बैंगन को डालकर कुछ देर ढककर पकाएं।
- बैंगन पकने के बाद हरा धनिया डालकर मसालों को बैंगन में अच्छी तरह से पक जाने के बाद दही बैंगन तैयार है। इसे चपाती, पराठे, पूरी,दाल या चावल आदि के साथ सर्व कर सकते हैं।
दही भिंडी की रेसिपी
सामग्री
- भिंडी-500 ग्राम
- प्याज- 2 (कटा हुआ)
- अदरक- 1 इंच
- दही- 1 कप
- तेल- 3 चम्मच
- सरसों के बीज- आधा छोटा चम्मच
- हींग- चुटकी भर
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- सूखी मिर्च- 4 (कटी हुई)
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- धनिया के पत्ते- 1 चम्मच (कटे हुए)
- पानी- जरूरत के अनुसार
दही भिंडी की विधि
- सबसे पहले मार्केट से छोटी-छोटी भिंडी खरीदें और अच्छी तरह से धोकर काट लें। काटने से पहले भिंडी का पानी अच्छी तरह से सुखा लें, ताकि भिंडी एकदम खिली हुई बनें।
- अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें, फिर 2 कटा हुआ प्याज, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच सरसों के बीज,चुटकी भर हींग और अदरक का टुकड़ा डालकर तड़का लगाएं।
- तड़का लगाने के बाद भिंडी डालकर हल्का फ्राई कर लें। फिर लहसुन डालकर 10 मिनट तक पकाएं और हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
- जब मसाले की खुशबू आने लगे, तो 1 कप दही डालकर भिंडी को चलाएं और लगातार चलाते रहें। दही में मसालों का स्वाद आने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालें और रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
दही बार की रेसिपी
सामग्री
- दही- 1 कप
- इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- चीनी- 2 बड़े चम्मच
- कुचल पिस्ता और बादाम- 2 से 3
इसे जरूर पढ़ें- दही से बनने वाली ऐसी रेसिपीज जो गर्मियों में आपको देंगी सुकून
दही बार की विधि
- फिर कागज के साथ एक केक पैन या बेकिंग ट्रे लाइन करें। इस दौरान एक ब्लेंडर में प्यूरी, दही, इलायची पाउडर और चीनी डालें।
- इसे पल्स मोड में एक बार ब्लेंड करें। अगर आप चाहें तो हैंड व्हिस्की का इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर सकते हैं।
- अब इस मिश्रण को केक पैन में डालें। इसे अच्छी तरह से मिश्रण में टैप करें, जब तक कि यह समान रूप से फैल न जाए।
- जब सब सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इस बार को फ्रीज करें। लगभग 4 घंटे रखें और फिर निकालें। ऊपर से नारियल डालें और सर्व करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।