छठ के लिए खासतौर से बनाएं कसार के लड्डू, जानें इसे बनाने के परफेक्ट टिप्स

छठ पूजा में जाने कैसे बनाएं कसार के लड्डू, चलिए जानते है लड्डू बनाने के आसान तरीके।

laddu making tips

बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ को भी महापर्व कहा गया है। यह त्यौहार 4 दिन तक मनाया जाता है। इस समय ठेकुआ और चावल की खीर के अलावा एक और तरह की मिठाई बनाई जाती है। इसे कसार लड्डू कहते हैं।

छठ के त्यौहार में कसार का लड्डू बनता ही है। ऐसे में कई लोग है जिन्हें कसार के लड्डू बनाने का सही तरीका नहीं पता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप आसान तरीके से कसार के लड्डू को परफेक्ट तरीके से बना सकते है।

कसार लड्डू बनाने की सामग्री

kasar laddu

  • पिसा हुआ चावल- 1 किलो
  • गुड़ का पाउडर- 500 ग्राम
  • घी- 1/2 किलो
  • सौंफ- 1/2 कप

इसे जरूर पढ़ें: लड्डू की वो मीठी कहानी जानें, जब इससे बीमारियों को करते थे ठीक

कसार लड्डू बनाने की विधि

  • कसार लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दरदरा पिसा हुआ चावल डालें।
  • अब इसमें सौंफ, गुड़ का पाउडर और घी मिलाएं आपको सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना होगा।
  • इसके बाद इस मिश्रण को थोड़ा सा हाथों पर लें और दबाते हुए इसके छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें।
  • इसे पहले से बनाकर रखा जा सकता है।
  • ये काफी दिनों तक स्टोर किए जा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Mysore Pak: जल्दी-जल्दी में बनाई गई मिठाई ऐसे बनी रॉयल डेलिकेसी

इन आसान तरीकों को अपनाएं

  • कसार लड्डू बनाते समय ध्यान रखें कि घी ज्यादा न हो जाएं। वरना कसार लड्डू अच्छे से नहीं बन पाएंगा।
  • लड्डू के मिश्रण को बनाने के बाद कोशिश करें की इस मिश्रण से थोड़ा गरम-गरम ही लड्डू बनाएं। अगर ये ठंडा हो जाएगा तो लड्डू नहीं बनेंगे।
  • लड्डू बनाते समय ध्यान रखें कि लड्डू में किसी भी प्रकार के दरार ना आएं।
  • हाथ में धी लगाकर मिश्रण को थोड़ा सा हाथों पर लें फिर लड्डू बनाएं ऐसा करने से लड्डू बिल्कुल परफेक्ट बनेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP