अब आसानी से बना सकते हैं मोतीचूर के लड्डू, पंकज भदौरिया ने शेयर किए टिप्स

मोतीचूर के लड्डू तो हम सभी को खूब पसंद होते हैं। इसे घर में बनाना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए हम आपके लिए पंकज भदौरिया के सुझाए हुए टिप्स लेकर आए हैं। इससे आप आसानी से मोतीचूर के लड्डू बना सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-05-24, 16:02 IST
motichur laddu tips by pankaj bhadouria

मोतीचूर के लड्डू भारतीय पारंपरिक मिठाइयों में से एक है, चाहे बात हो पूजा-पाठ की या तीज त्यौहारों की घरों में बाजार से शुद्ध घी में बना हुआ मोतीचूर का लड्डू जरूर आता है। बहुत से लोग इसे घर पर भी बनाते हैं लेकिन उन्हें लड्डू के लिए बूंदी बनाते वक्त बहुत परेशानी होती है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि मोतीचूर के लिए बनने वाली बूंदी बहुत ही बारीक और छोटी होती है, तो ऐसी परफेक्ट बूंदी आसानी से नहीं बनती है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपके साथ पंकज भदौरिया द्वारा सुझाए गए मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए कुछ टिप्स शेयर करेंगे। इस टिप्स की मदद से आप बिना झारा के भी बूंदी बना सकते हैं।

मोतीचूर और बूंदी के लड्डू में अंतर

how to make motichoor laddu in hindi

बहुत से लोगों को मोतीचूर के लड्डू और बूंदी के लड्डू में अंतर नहीं पता होता है, अगर आपको भी नहीं पता है तो बता दें कि मोतीचूर के बूंदी बहुत ही छोटे और बारीक होते हैं। वहीं बूंदी के लड्डू के बूंदी बड़े होते हैं। बहुत से जगहों पर मोतीचूर के बूंदी को घी और बेसन से बनाया जाता है और बूंदी के लड्डू के बूंदी को रिफाइंड ऑयल में तला जाता है।

बिना झारा के बूंदी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

tips for making motichoor ladoos by pankaj bhadouria

  • बिना झारा के बंदी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन घोलकर रखें। साथ ही बेसन में फूड कलर भी ऐड करें।
  • बेसन को अच्छे से भीगने के लिए आधा घंटा पहले रखें ताकि इससे गोल-गोल फूली हुई बूंदी बने।
  • एक कढ़ाई में घी गर्म करें।
  • बूंदी बनाने के लिए पहले एक मोटी पॉलिथीन लें इसे साफ धोलें और उसमें बेसन का घोल डालें।
  • अब पॉलिथीन के एक कोने में छोटा सा छेद करें ताकि इससे बूंदी (बूंदी बनाने की विधि) बनाई जा सके।
  • अब कोन को कढ़ाई के ऊपर से दबाते जाएं ताकि बूंदी बने।
  • बूंदी को अच्छे से सेंक कर टिशू पेपर वाले बर्तन में निकाल लें ताकि इसके एक्सट्रा घी निकल जाए।
  • ऐसे ही सभी बेसन से बूंदी बनालें।

इसे भी पढ़ें: पान से बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज, बच्चों को भी आएगी खूब पसंद

चाशनी बनाएं

motichur laddu making tips in hindi

  • एक कढ़ाई में शक्कर, इलायची पाउडर और आधा कप से भी कम पानी डालकर लड्डू के लिए चाशनी बनाएं।
  • जब लड्डू के लिए गाड़ी चिपचिपी चाशनी बन जाए तो इसमें बूंदी डालकर पकाएं।
  • जब चाशनी और बूंदी अच्छे से मिल जाए तो इससे लड्डू बनालें।
  • आप चाहें तो लड्डू में काजू (काजू खाने के फायदे)और किशमिश भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चटनी और मिठाई के लिए ही नहीं बल्कि इन चीजों के लिए किया जाता है नारियल का इस्तेमाल

ये रही मास्टरशेफ पंकज भदौरिया द्वारा सुझाई हुई मोतीचूर लड्डू बनाने की स्पेशल टिप्स। यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik and Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।