तिल और गुड़ से चिक्की और पट्टी ही नहीं बना सकते हैं यह खास डेजर्ट, जानें रेसिपी

सर्दियों के मौसम में घरों में तिल और गुड़ से कई तरह की स्वादिष्ट रडिश बनाई जाती है, जैसे तिल गुड़ चिक्की, तिल के लड्डू और तिल गुड़ गजक समेत और भी कई चीजें। सर्दियों में गुड़ और तिल का सेवन हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद है। सर्दियों में तिल और गुड़ खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। तिल और गुड़ से यदि चिक्की और पापड़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो चलिए आज हम आपको एक खास रेसिपी बताएंगे, जो सर्दियों में आपका मुंह भी मीठा करेंगे और शरीर के लिए भी फायदेमंद है।
मकर संक्रांती आने वाली है और इस त्योहार में तिल से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। आप भी यदि मकर संक्रांति में लड्डू और चिक्की से अलग कुछ खास टेस्ट करना चाह रहे हैं, तो आज की यह रेसिपी आपके मतलब की है। स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर यह डेजर्ट बनाने में भी आसान है और लोगों को भी पसंद आएगी, तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं इसे बनाने की विधि।
तिल गुड़ हलवा की सामग्री
- 1/2 कप सूजी
- 1/2 कप सफेद तिल
- 1/2 कप घी
- 1 मुट्ठी मेवे टुकड़ों में कटा हुआ
- स्वादानुसार गुड़
- एक चुटकी इलायची पाउडर
- पानी आवश्कतानुसार
कैसे बनाएं तिल गुड़ हलवा
- तिल और गुड़ से हलवा बनाने के लिए तिल को रात में पानी में भिगो लें और दूसरी सुबह गाढ़ा पेस्ट बनाकर एक तरफ रखें।
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें और उसमें सूजी डालकर भूनें।
- सूजी को सुनहरा होने तक भुन लें।
- अब हल्की आंच में तिल के पेस्ट को डालकर भुनें, लगातार कलछी से चलाते रहें, नहीं तो गुठली पड़ जाएगी।
- तिल का रंग जब सुनहरा हो जाए तो उसमें पानी डालें।
- अब सूजी और तिल के पेस्ट को अच्छे से पकने दें, जब हलवा पक कर पानी अच्छे से सुख जाए तो गुड़, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर सभी को मिक्स करें।
- जब हलवा अच्छे से पक जाए और कड़ाही से अलग होने लगे तो आंच बंद करें और सभी को सर्व करें।
तिल और गुड़ हलवा बनाने के लिए टिप्स
- तिल को पिसते वक्त ज्यादा पानी न डालें, नहीं तो हलवा पतला हो जाएगा।
- आप चाहें तो बेहतर स्वाद के लिए पहले साबुत तिल को रोस्ट करें और फिर पानी में भिगोएं।
- गुड़ पाउडर या फिर गुड़ की चाशनीका उपयोग आपके हलवा के स्वाद को बढ़ाएगा।
- सूजी का आटा ऑप्शनल है यह आपके ऊपर है कि आप सूजी डालना चाहते हैं या नहीं।
- हलवा बनाने के लिए सफेद तिल का इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।