बस 1 ग्रेवी से बनाएं होटल जैसी 3 सब्जियां

क्या आपने यह सोचा कि यह होटल वाले कैसे इतनी सारी चीजें फटाफट ले आते हैं। दरअसल, वे लोग ग्रेवी पहले से तैयार रखते हैं और बस फिर उसी से कई सारी रेसिपीज बना देते हैं। हमारे घर में कभी मेहमान आए, तो हम खाना बनाने की तैयारी में घंटों लगा देते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
हम आज आपको एक ऐसी रेसिपी बताएं जिससे आप 3 अलग-अलग रेसिपीज बना सकते हैं। साथ ही उन मजेदार रेसिपीज में इस ग्रेवी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
3 तरह की सब्जियों के लिए तैयार करें 1 मसालेदार ग्रेवी
सामग्री-
- काजू पेस्ट बनाने के लिए:
- काजू - 250 ग्राम्स
- खरबूजे के बीज- 1 छोटी कटोरी
- खसखस - 2 बड़े चम्मच
- सफेद तिल- 2 बड़े चम्मच
- मूंगफली - 2 बड़े चम्मच
- बर्फ के टुकड़े - आवश्यकतानुसार
- अदरक- 1 इंच
- हरी मिर्च- 3-4
- टमाटर पेस्ट के लिए:
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- लौंग-5
- छोटी इलायची - 3
- चक्र फूल - 1
- बड़ी इलायची - 1
- दालचीनी स्टिक- 1 स्टिक
- तेजपत्ता - 2
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च - 10-12 टुकड़े
- टमाटर- 5-6
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- ग्रेवी के लिए:
- तेल - 2 सर्विंग चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: पतली ग्रेवी को गाढ़ा करने के 3 बेहतरीन तरीके जानें
बनाने का तरीका-
- पहले काजू, खरबूजे के बीज, खसखस, सफेद तिल के बीज और मूंगफली भिगो दें और फिर उबाल लें। उबालने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें और फिर सभी को पीस लें। इन ड्राई फ्रूट्स को पीसते समय बर्फ के टुकड़ों का प्रयोग करें। अदरक और हरी मिर्च काटकर पीस लीजिए।
- अब एक पैन में थोड़ा-सा तेल, लौंग, छोटी इलायची, चक्र फूल (चक्र फूल के फायदे), बड़ी इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, जीरा और काली मिर्च डालकर सॉते कर लें। इसमें कटे टमाटर और नमक डालें और ढककर मध्यम आंच पर पकाएं। इसके बाद आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसमें से खड़े मसाले निकालें और इसे पीस लें।
- पैन में थोड़ा-सा तेल, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और इसमें थोड़ा पानी भी डाल दें। इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भून लें और फिर टमाटर का पेस्ट और ड्राई फ्रूट का पेस्ट डालें।
- आखिर इसमें चीनी डालें और ढककर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं। जब ग्रेवी तेल छोड़ दें, तो समझें कि ग्रेवी तैयार है।
इसे भी पढ़ें: प्याज नहीं है तो भी गाढ़ी बनेगी ग्रेवी, जरूर अपनाएं ये 4 ट्रिक्स
तैयार ग्रेवी से बनाएं पनीर मखनी, कोफ्ता और गट्टे की सब्जी
आप इस एक ग्रेवी से ये 3 अलग-अलग रेसिपीज बना सकते हैं। पनीर मखनी बनाने के लिए इस ग्रेवी को कड़ाही में डालें और इसमें थोड़ी-सी क्रीम और मक्खन डालकर मिला लें।
गट्टे की सब्जी पहले बेसन में तेल, अजवायन, दही, मिर्ची और नमक डालें और थोडा कड़क आटा गूंथ लें। गुंथे हुए आटे को थोड़ी देर के लिए रख दें और फिर इस आटे की पतली लंबी रोटी बनाकर रुमाल से ढक दें। अब इसे पानी में डालकर उबाल लें। जब गट्टे पक जाएं, तो उन्हें निकाल लें। बस कड़ाही में ग्रेवी डालें और गट्टे डालकर 10-15 मिनट तक पका लें। गट्टे की सब्जी तैयार है।
इस ग्रेवी को आप भी बनाकर स्टोर कर लें और कुछ भी नया बनाना हो, इसका इस्तेमाल करें। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।