herzindagi
how to get thick gravy at home instantly

प्याज नहीं है तो भी गाढ़ी बनेगी ग्रेवी, जरूर अपनाएं ये 4 ट्रिक्स

क्या जल्दबाजी में आपकी ग्रेवी भी पानी-पानी हो गई है? प्याज की कमी से क्या ग्रेवी का स्वाद बिगड़ा सा लग रहा है? चलिए ऐसे टिप्स जानें जो आपकी ग्रेवी को गाढ़ा करने में मदद करेंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-17, 18:36 IST

अच्छा-सा अच्छा खाना भी खराब तब हो जाता है जब उसकी ग्रेवी अच्छी न बनी हो। ऐसा आपके साथ भी होता होगा कि जब आप अच्छी मसालेदार ग्रेवी तैयार करते हैं तो खाना बेहद लजीज लगता है। वहीं प्याज-टमाटर की कमी ग्रेवी में स्वाद और क्वांटिटी दोनों नहीं जोड़ पाती है। अब मान लीजिए आपके पास प्याज एकदम ही खत्म हो गया हो तब तो ग्रेवी बनाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

आपने ध्यान दिया होगा कि मम्मियां अक्सर ऐसे जुगाड़ अपनाती हैं कि ग्रेवी एकदम ठीक लगने लगती है। वे ग्रेवी को थोड़ा मीडियम आंच पर रखकर उसका पानी घटा देती हैं। कुछ घरों में ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए मलाई या काजू का पेस्ट डाला जाता है, जिससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है। कुछ लोग कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल करते हैं और ग्रेवी को गाढ़ा बनाते हैं। मगर आप क्या करती हैं? अगर ग्रेवी को झटपट गाढ़ा करने के टिप्स आपको भी जानने हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

अरारोट का इस्तेमाल

arrowroot powder for thick gravy

अरारोट को कूया भी कहा जाता है और यह एकदम प्लेन सफेद से लेकर बैंगनी रंग में उपलब्ध होता है। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया प्राकृतिक विकल्प है जिन्हें ग्लूटेन-फ्री ग्रेवी थिकनर की तलाश होती है। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए जैसे आप कॉर्नस्टार्च या आटे का उपयोग करती हैं, उसी तरह से इसका भी उपयोग किया जा सकता है।

क्या करें-

  • 2 चम्मच अरारोट पाउडर में 2 चम्मच पानी मिलाकर एक घोल बनाएं।
  • अब इस घोल को अपनी ग्रेवी में धीरे-धीरे डालकर चलाएं।
  • इसे धीमी आंच पर रखकर तब तक पकाएं,जब तक ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।

इसे भी पढ़ें: इन तीन चीजों से गाढ़ी करें ग्रेवी, नहीं पड़ेगी प्याज की जरूरत

पकी हुई सब्जियां

क्या आपको पता है कि पकी हुई सब्जियां भी ग्रेवी को गाढ़ा कर सकती हैं। यह आपकी ग्रेवी का स्वाद भी कई गुना बढ़ाने का काम करता है। सब्जियों की प्यूरी से ग्रेवी को गाढ़ा करने का यह स्मार्ट तरीका।

क्या करें-

  • ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में किसी भी सब्जी को पहले प्यूरी में बदल लें।
  • इसके बाद इसे एक पैन में घी के साथ कुछ देर भून लें, ताकि सब्जियों की कच्ची महक दूर हो जाए।
  • अब इसके बाद इसे ग्रेवी में डालकर 5-6 मिनट तक पका लें।

यह विडियो भी देखें

टैपिओका स्टार्च

tapioca starch to thicken gravy

टैपिओका कसावा जड़ से प्राप्त होता है। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए इसका स्टार्च आपकी बहुत मदद कर सकता है। इतना ही नहीं आप इसके पानी को शुरू में ही ग्रेवी में डालें तो भी ग्रेवी गाढ़ी हो सकती है (कैसे बनता है साबूदाना)।

क्या करें-

  • इसके लिए गर्म पानी में 1 ½ छोटा चम्मच स्टार्च डालें और उसे मिला लें।
  • यह घोल थोड़ा गाढ़ा दिखने लगेगा। इसके बाद इसे ग्रेवी में डालकर गाढ़ा होने तक इसे पका लें।

कसा हुआ आलू

grated potato to thicken gravy

आलू एक अन्य ऐसी सामग्री है जिसे आप ग्रेवी में डालकर गाढ़ा कर सकती हैं। अगर आपको इसके स्वाद से परेशानी हो तो साथ में फ्रेश क्रीम भी डाली जा सकती है। आलू की इस तरह से कसकर ग्रेवी में डालें कि आपके खाने का स्वाद न बिगड़े और ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाए।

क्या करें-

  • सबसे पहले 1-2 आलू को पार बॉयल करके छिलके हटाकर रख लें।
  • अब इसे ग्रेटर की मदद से कस लें। इसे ऐसे ग्रेट करें कि यह एकदम प्यूरी के जैसे दिखे।
  • जब आप ग्रेवी तैयार करें और टमाटर से पहले इसे डालकर भून लें और फिर पानी डालकर इसे पकाएं।
  • इसमें फ्रेश क्रीम भी डाली जा सकती है और आपकी ग्रेवी एकदम गाढ़ी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बिना प्याज के करना है ग्रेवी को थिक तो करें ये काम

चलिए अब प्याज न भी हो तो भी आप ग्रेवी को गाढ़ा कर सकती हैं। अपने ग्रेवी का स्वाद इन चीजों से और भी बढ़ा सकती हैं। अगर आप किसी और सामग्री का इस्तेमाल करती हैं तो वो भी हमें कमेंट कर बताएं।

अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।