
वेजिटेबल कुकिंग एक ऐसा टास्क है, जिसे हम सभी अपनी किचन में हर रोज करती हैं। तरह-तरह की सब्जियां बनाकर हम परिवार के सदस्यों की सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखती हैं। लेकिन कभी-कभी वेजिटेबल कुकिंग के दौरान बहुत अधिक समय लगता है तो कभी उसका टेस्ट अच्छा नहीं आता है। इतना ही नहीं, पर्याप्त समय ना होने पर भी हम अक्सर सब्जी बनाने का विचार ही छोड़ देते हैं।
हो सकता है कि आप भी वेजिटेबल कुकिंग के अपने काम को और भी अधिक आसान बनाना चाहती हों। ऐसे में कुछ टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वेजिटेबल कुकिंग से जुड़े कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपके भी बेहद काम आएंगे-

जब आप सब्जियों को कुक कर रही हैं तो ऐसे में जरूरी है कि आप उसे कुक करने के समय का ध्यान रखें। कई बार हम सब्जियों को ओवर कुक करते हैं या फिर जल्दबाजी में उसे अधपका ही बनाते हैं। यह दोनों ही तरीके आपके खाने के स्वाद को खराब करते हैं। इसलिए, जब आप किसी रेसिपी को बना रही हैं तो ऐसे में उसके समय का ध्यान रखें। आपकी सब्जियां सही तरह से पकी हुई होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंःकिचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम
अगर आप वेजिटेबल कुक कर रही हैं और उसके टेस्ट को और भी अधिक एन्हॉन्स करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप सादे पानी की जगह वेजिटेबल स्टॉक या ब्रॉथ का इस्तेमाल करें। साथ ही आप अपने ब्रॉथ या स्टॉक में कुछ हर्ब्स को भी जरूर शामिल करें। इससे आपकी बोरिंग सब्जियों को एक अतिरिक्त स्वाद मिलता है।
अगर आप रूट वेजिटेबल्स जैसे गाजर, आलू, शकरकंद आदि को पका रही हैं तो जरूरी नहीं है कि आप उसे छीले ही। हालांकि, आप उन पर लगी गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने के लिए एक कड़े ब्रिसल वाले ब्रश से स्क्रब करें। यह पील्स ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि वे पोषक तत्वों और फाइबर युक्त भी होते हैं।
कैरेमलाइज्ड प्याज खाने में काफी टेस्टी होती है। आप इसे पिज्जा और पास्ता से लेकर क्लासिक डिप, और सैंडविच आदि में इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो उन्हें पहले बना सकती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें फ्रिज में रख सकती हैं। हालांकि, अगर आप प्याज को कैरेमलाइज्ड कर रही हैं और उसके ब्राउनिंग प्रोसेस को तेज करना चाहती हैं तो उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकती है। बेकिंग सोडा प्याज में पेक्टिन को तोड़ने में मदद करता है। वहीं, पैन में एक चुटकी चीनी डालने से प्याज की मिठास भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ेंःझटपट खाना बनाने के मेरे ये किचन टिप्स आपके बहुत काम आएंगे

भोजन के स्वाद के लिए उसमें नमक को शामिल करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन इससे भी आवश्यक है कि आप इसे सही समय पर शामिल करें। दरअसल, जब आप नमक डालते हैं तो यह खाना पकाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। यह आपके खाने के टेक्सचर और टेस्ट दोनों पर अपना असर डालकता है। हालांकि, किसी भी सब्जी में नमक डालते समय आपको खाने की प्रक्रिया और सब्जी पर निर्भर करता है। मसलन, अगर आप सूखी रूट वेजिटेबल्स आदि बना रही हैं तो ऐसे में उसमें पहले नमक शामिल करना अच्छा रहता है।
तो अब आप भी वेजिटेबल कुकिंग के दौरान इन टिप्स को फॉलो करें और अपने खाना पकाने के काम को आसान बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।