सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं यह बेहतरीन चाट

जब बात ब्रेकफास्ट की होती है, तो हम अक्सर दूध, चाय, जूस या ब्रेड आदि को प्राथमिकता देते हैं। अमूमन हर दिन घरों में एक जैसा नाश्ता किया जाता है, जिसके कारण वह काफी बोरियत भरा हो जाता है। हो सकता है कि दिन की शुरूआत में आप भी इसी कशमकश में रहती हों कि आज क्या अलग व नया बनाया जाए। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसी कई चाट रेसिपीज हैं, जिन्हें नाश्ते में भी बनाया जा सकता है।
आमतौर पर, चाट को लोग इवनिंग स्नैक्स में खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अपने दिन की शुरूआत भी एक टेस्टी तरीके से करना चाहती हैं, तो ऐसे में कुछ ब्रेकफास्ट चाट बनाएं। यह चाट रेसिपी बनाना बेहद ही आसान है और यह आपके दिन को एक किक स्टार्ट देती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चाट रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नाश्ते में बनाया जा सकता है-
बनाएं पोहा चाट
पोहे को नाश्ते में खाना काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसकी मदद से चाट भी तैयार कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 कप मोटा पोहा
- बारीक कटा हुआ आधा प्याज
- बारीक कटा हुआ आधा टमाटर
- 2 बड़े चम्मच कटा हुआ खीरा
- कद्दूकस की हुई आधी गाजर
- 1 बड़ा चम्मच हरी चटनी
- 1 बड़ा चम्मच इमली की चटनी
- आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- आधा नींबू
- आधा कप नमकीन मिक्सचर
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक पैन में 2 टेबल स्पून तेल गर्म करें और 2 कप पोहा डालें।
- पोहा को कुरकुरा होने तक भूनिये, एक तरफ रख दीजिए।
- चाट बनाने के लिए एक बाउल में प्याज, टमाटर, खीरा और गाजर डालें।
- साथ ही इसमें 1 टेबलस्पून हरी चटनी, 1 टेबलस्पून इमली की चटनी, 1/2 टीस्पून मिर्च पाउडर, 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर, 1 टीस्पून चाट मसाला, 2 टेबलस्पून धनिया और 1/2 नींबू भी मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसमें भुना हुआ पोहा और नमकीन मिक्सचर डालें और अच्छी तरह से मलाएं।
- अंत में, थोड़ी कटी हुई प्याज़ इस पर डालें और पोहा चाट का आनंद लें।
इसे जरूर पढ़ें: 15 मिनट में बनाएं चटपटी ' पोहे आलू की टिक्की'
बनाएं ओट्स चाट
ओट्स की मदद से चाट बनाकर आप अपने दिन की शुरूआत बेहद ही डिलिशियस तरीके से कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- आधा कप इंस्टेंट ओट्स
- 1 कप कॉर्न फ्लेक्स सेरल्स
- आधा कप उबले हुए छोले
- 1 मीडियम साइज आलू उबले और कटे हुए
- आधा कप खीरा कटा हुआ
- आधा कप टमाटर कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- आधा कप सादा दही
- एक चौथाई छोटा चम्मच काला नमक
- टॉपिंग के लिएः
- 6 बड़े चम्मच हरे धनिये की चटनी आवश्यकता अनुसार
- 6 बड़े चम्मच मीठी चटनी
- अनार के दाने सजाने के लिए थोड़े, वैकल्पिक
ओट्स चाट बनाने का तरीका-
- सबसे पहले ओट्स को मध्यम आंच पर हल्का भूरा और टोस्ट होने तक भूनें।
- अब इसे प्लेट में निकाल लीजिए और पूरी तरह से ठंडा होने दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें दही और काला नमक मिलाएं।
- साथ ही हरी चटनी और इमली खजूर की चटनी भी बना लें।
- परोसने से ठीक पहले एक बड़े कटोरे में ओट्स और कॉर्नफ्लेक्स मिलाएं।
- छोले, आलू, खीरा, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।
- दही डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।
- सर्विंग प्लेट में थोडा़ सा डालें, थोडा़ सा धनिये की चटनी और खजूर इमली की चटनी छिड़कें।
- अनार के दानों से सजाकर तुरंत परोसें।
इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ हलवा नहीं बल्कि सूजी से बनाएं ये शानदार स्नैक्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, vegrecipesofindia, youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।