सर्दियों में जल्दी करना है Weight Loss तो सुबह पिए ये 3 लो फैट ड्रिंक्स

अक्सर ये देखा जाता है कि हम अपने वजन को कम करने के लिए सिर्फ किसी एक ही फैक्टर पर निर्भर करते हैं। मसलन, कुछ लोग सिर्फ एक्सरसाइज करते हैं, कुछ सिर्फ डाइट करते हैं, कुछ के लिए घर का काम ही काफी होता है। वैसे तो वजन को कम करने के लिए कई तरह की चीज़ों के उपाय किए जा सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा हेल्दी बदलाव लाएंगी तो ये काम थोड़ा आसान हो सकता है।
दिन की शुरुआत अगर लो फैट टेस्टी ड्रिंक से हो तो यकीनन पूरे दिन हमें अपना खान-पान मेंटेन करने में राहत मिलेगी और साथ ही साथ वजन को लेकर हम और जागरुक होंगे। आज हम आपको तीन ऐसी स्मूदी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपको ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर देंगी बल्कि उनके कारण लंबे समय तक आपको भूख भी नहीं लगेगी।
1. मैंगो और चिया सीड्स स्मूदी
आम इन दिनों बहुतायत में मिलते हैं और मैंगो और चिया सीड्स स्मूदी बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकती है आपके दिन भर की फाइबर की जरूरत को पूरा करने के लिए। आम एक बहुत अच्छा फल है जिसमें कार्ब्स और फैट कम होता है और इसमें कई तरह के विटामिन भी होते हैं। चिया सीड्स के फायदे तो आप जानती ही होंगी। इस स्मूदी का एक ग्लास आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगा। 2 चम्मच चिया सीड्स में 10 ग्राम तक फाइबर होता है और ये बहुत अच्छा साबित हो सकता है आपकी सेहत के लिए।
कैसे बनाएं-
2 चम्मच चिया सीड्स, 1.5 चम्मच बादाम का दूध, 2 केले, 2 कप मैंगो चंक्स को अच्छे से पीस लीजिए। आप फ्रोजन फ्रूट्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 20 मिनट में घर पर बनाएं हरी मिर्च का भर्ता, 3 हफ्ते तक नहीं होगा खराब
2. दालचीनी और स्ट्रॉबेरी स्मूदी
दालचीनी एक बहुत ही उपयोगी मसाला है जो हमारे किचन में जरूर मिलता है। इसमें कई सारे गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं जो बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचा सकती हैं। स्ट्रॉबेरी में भी कई सारे विटामिन और मिनरल होते हैं और स्ट्रॉबेरी को डाइट में शामिल करने के कई फायदे हो सकते हैं।
कैसे बनाएं-
1 पका हुआ केला, 1 कप स्ट्रॉबेरी (फ्रोजन या फ्रेश), 1 कप लो फैट दही, आधा कप संतरे का सर, 1 चम्मच शहद और आधा छोटा चम्मच पिसी दालचीनी को एक साथ ब्लेंड कर लें। इसे बहुत ज्यादा देर फ्रिज में न रखें। जैसे ही बनाएं उसके आधे घंटे के अंदर ही कंज्यूम कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- अगर ठीक नहीं बनती है चिकन की ग्रेवी तो आजमाएं ये 3 तरीके, मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद घर पर
3. माचा ग्रीन टी स्मूदी
ये तो हम सभी जानते हैं कि ग्रीन टी फैट को कम करने में मदद कर सकती है। माचा ग्रीन टी खास तौर पर जापान में इस्तेमाल की जाती है, लेकिन अब ये पूरी दुनिया में फेमस हो गई है। ये सबसे प्योर फॉर्म की ग्रीन टी होती है और इसलिए ये ज्यादा फायदा करती है। इसके साथ कुछ फलों और सब्जियों को मिलाकर पीने से बहुत ही अच्छी वेट लॉस ड्रिंक बनेगी।
कैसे बनाएं-
1 बड़ा आम, 2 पके हुए केले, 1 कप कटी हुई पालक, 2 छोटे चम्मच माचा ग्रीन टी पाउडर, 1 कप नारियल का दूध एक साथ मिलाकर ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो टेस्ट के लिए इसमें थोड़ा सा शहद भी डाल सकती हैं और सब्जियों के लिए गाजर आदि भी जोड़ सकती हैं। ये बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है।
इन्हें ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।