Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

सर्दियों में झटपट 20 मिनट में घर पर बनाएं हरी मिर्च का भर्ता, 3 हफ्ते तक नहीं होगा खराब

सर्दियों में कुछ चटपटा खाने का मन है और आप चाहती हैं जल्दी से बन जाए तो बनाएं स्वादिष्ट मिर्ची का भर्ता। 
Updated:- 2020-12-16, 16:36 IST
mirchi ka bharta recipe

बैंगन का और आलू का भर्ता तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मिर्च का भरता खाया है? मिर्च का भरता असल में एक राजस्थानी रेसिपी है जिसे मिर्च का कुट्टू भी कहा जाता है। इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है और अगर आपको कोई नई डिश ट्राई करनी है तो इस रेसिपी को आप जरूर बनाएं। मिर्च का भर्ता बनने में बहुत ज्यादा समय नहीं लेता है तो अगर घर में मेहमान आ जाते हैं और झटपट कुछ बनाना है तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप बना सकती हैं स्वादिष्ट और चटपटा मिर्च का भर्ता।

मिर्च का भर्ता Recipe Card

इसे बनने में सिर्फ 20-25 मिनट लगते हैं और ये फ्रिज में 3 हफ्तों तक स्टोर किया जा सकता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 200 ग्राम हरी मिर्च
  • 2 चम्मच राई
  • 1.5 चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच मेथी दाना
  • 3/4 कप दही
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच शक्कर (ऑप्शनल)
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    मिर्च का भरता बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच सरसों, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच मेथी दाना को अच्छे से ड्राई रोस्ट कर इसका पाउडर बना लें। अब हरी मिर्च को कूट लें।

  2. Step 2:

    अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमें बचा हुआ सरसों और मेथी दाना डालें।

  3. Step 3:

    जब ये भुन जाए तो इसमें कुटी हुई हरी मिर्च डालें। ध्यान रहे इसका पेस्ट नहीं बनाना है इसे कूटना है। मिर्च जब तक सॉफ्ट न हो जाए तब तक इसे पकाएं।

  4. Step 4:

    अब हल्दी पाउडर डालें। इसे 30 सेकंड तक पकने दें।

  5. Step 5:

    अब पैन में दही, नमक और शक्कर डालकर मिक्स करें। इसके बाद पाउडर बनाया हुआ सारा मिक्सचर डालें। इसे अच्छे से चला लें।

  6. Step 6:

    अब इसे तब तक पकाएं जब तक इसका पानी उड़ नहीं जाता। इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसके ऊपर से अगर आपको कोई सीजनिंग जैसे ऑरिगेनो आदि डालनी है तो वो डाल सकती हैं।

  7. Step 7:

    इसे ठंडा कर आप इसे फ्रिज़ में रख सकती हैं।

  8. Step 8:

    अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। अपने सुझाव हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।