15 मिनट में बनाएं चटपटी ' पोहे आलू की टिक्की'

आप अगर चाट के शौकीन हैं तो आपने कई तरह की चाट खाई होंगी। घर पर भी आप चाट बना ही लेती होंगी। खासतौर पर आलू की टिक्की तो आपको जरूर ही बनानी आती होगी। क्या आपको पता है कि आलू की टिक्की के साथ अगर आप पोहा मिला कर 'पोहा आलू टिक्की' बनाते हैं तो यह ज्यादा क्रिस्प और टेस्टी बनती हैं। अगर आपने ऐसा कभी ट्राय नहीं किया है तो आप इसे एक बार जरूर ट्राय करके देखें। कई बार ऐसा होता है जब पोहा बनता है और बच जाता है। अगर, ऐसा होतो है तो बचे हुए पोहे को फेंकने की जगह आपको उसे आलू के साथ मिक्स करके ' पोहे आलू की ट्क्किी' बना लेनी चाहिए। अगर आप चाहें तो फ्रेश पोहे को भिगो कर छान लें और फिर उससे 'पोहे आलू की टिक्की' बनाएं।
' पोहे आलू की टिक्की' Recipe Card
' पोहे आलू की टिक्की' कम समय और सामग्री में बन कर तैयार हो जाती हैं और यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।
Ingredients
- 1 कप पोहा
- 3 उबले हुए आलू
- 3 हरी मिर्च
- चुटकीभर काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच भुनी और क्रश की हुई मूंगफली
- 3 बड़ा चम्मच टिक्की तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले पोहा लेकर उसे पानी में भिगो लें। ध्यान रखें पोहे को बहुत देर तक पानी में भिगो कर मत रखें। बेस्ट होगा कि आप पोहे को पानी में डिप करें और छिन्नी में पानी सोखने के लिए रख दें।
- Step 2:
आलू उबालें और उसे कद्दूकस करके मैश करें। आलू में ज्यादा न उबालें। अगर आलू गीला हो जाएगा तो टिक्की फटने लगेंगी।
- Step 3:
आलू और पोहे को आपस में अच्छे मिलाएं। इसमें सारे मसाले और धनिया पत्ती, हरी मिर्च आदि डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- Step 4:
जब सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए तो आपको इसे गोल आकर कर आलू की टिक्की बनानी होगी। हाथ से टिक्की चपटा कर लें। इससे फ्राई करने में आसानी होगी।
- Step 5:
अब पैन में तेल गरम करें और टिक्की को सेकें। जब टिक्की एक साइड से हल्की ब्राउन हो जाए तब ही उसे दूसरी तरफ पलटें। ध्यान रखें टिक्की को हल्की आंच पर ही सेकें। इससे टिक्की क्रिस्पी हो जाती है और अंदर तक सिक जाती है।
- Step 6:
जब टिकी सिक जाए तो आप इसे मिठी और खट्टी चटनी, दही और आलू के लछ्छों से गार्निश करके परोसें।
बेस्ट बात तो यह है कि यह टिक्की न केवल जल्दी तैयार हो जाती हैं यह खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। ' पोहे आलू की टिक्की' बनाने में जो भी सामग्री लगती हैं वह आपकी रसोई में ही आसानी से मिल जाती है। आप चाहें तो ' पोहे आलू की टिक्की' की चाट बना सकती हैं और चाहें तो इसे आप केवल सॉस या चटनी के साथ खा सकती हैं। इसे आप अपने बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकती हैं। यह जल्दी बन जानें वाली बहुत ही टेस्टी रेसिपी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।