स्ट्रॉबेरी की मदद से आप भी बनाएं ये लजीज रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद

स्ट्रॉबेरी देखने में जितना सुंदर फल लगता है खाने में उसका स्वाद भी उतना ही शानदार लगता है। कई लोग स्ट्रॉबेरी को साफ करके सीधा या काटकर, दोनों तरह से खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसके स्लाइस को सलाद में मिक्स करके खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग इसका जूस बनाकर भी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप एक ही तरह से स्ट्रॉबेरी खा-खाकर बोग हो गए हैं, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए क्योंकि, इस आर्टिकल में हम आपको स्ट्रॉबेरी से तैयार होने वाली कुछ लजीज रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी पसंद करेंगे। इन रेसिपीज को आप किसी विशेष मौके पर भी बनाकर सर्व कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
स्ट्रॉबेरी और नारियल के लड्डू
सामग्री
स्ट्रॉबेरी क्रश या पल्प- 4 चम्मच, नारियल-1 कप कद्दूकस, चीनी-2 चम्मच, कंडेंस्ड मिल्क-1/2 कप, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, दूध-1/2 कप, घी-1 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में घी और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर कुछ मिनट के लिए भून लें।
- इसके बाद इसमें दूध, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क मिक्स करें और कुछ देर तक पका लें।
- अब इसमें स्ट्रॉबेरी क्रश या पल्प और इलायची पाउडर मिक्स करके कुछ समय तक पका लें।
- लगभग 5 मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें।(सूजी के लड्डू)
- इसके बाद हाथों में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें और मिश्रण में से लेकर लड्डू के आकार में बना लें।
- अब एक प्लेट में कद्दूकस नारियल रखें और लड्डू को अच्छे से लपेट दें और सर्व करने वाले बर्तन में रख लें।
इसे भी पढ़ें:चावल के आटे से बनाएं ये लजीज रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद
स्ट्रॉबेरी रायता
सामग्री
स्ट्रॉबेरी प्यूरी-1 कप, दही-2 कप, चीनी-1 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, काला नमक-1/2 चम्मच, स्ट्रॉबेरी-1/2 कप बारीक़ कटी हुई, धनिया पत्ता-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में स्ट्रॉबेरी प्यूरी, कटी हुई स्ट्रॉबेरी और चीनी डालकर लगभग 10 मिनट गैस पर पकाएं।
- 10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें।(ट्राई करें ये नई 10 रायता रेसिपीज)
- अब इसमें दही डालकर अच्छे से फेंटे। दही फेटने के बाद मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- सामग्री मिक्स करने के बाद धनिया के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:घर पर आसानी से बेसन बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
स्ट्रॉबेरी जेली
सामग्री
स्ट्रॉबेरी प्यूरी-2 कप, जिलेटिन-1/2 कप, पानी-1 कप, चीनी-2 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी का मिश्रण तैयार करें।
- चाशनी तैयार होने के बाद इसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी और इलायची पाउडर डालकर पका लें।
- अब इसमें जिलेटिन और आधा कप पानी डालकर गाढ़ा घोल होने तक अच्छे से पका लें।
- पकने के बाद कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें और कुछ देर बाद सर्विंग बर्तन में निकालकर सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@practicalselfreliance.com,foodgawker.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।