चावल के आटे से बनाएं ये लजीज रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद

भारतीय लोगों को वीकेंड बहुत पसंद होता है क्योंकि, ये वो दिन होते हैं जिस समय लगभग सभी लोग घूमना और अलग-अलग तरह का स्वादिष्ट भोजन करना पसंद करते हैं। कई लोग वीकेंड में घर से बाहर खाना खाने का प्लान बनाते हैं, तो कई लोग घर पर ही कुछ स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर ट्राई करते हैं। इन दो दिनों में लगभग हर कामकाजी महिला भी कुछ नई रेसिपीज की तलाश में रहती है।
ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड घर से बाहर नहीं, बल्कि घर पर कुछ टेस्टी और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहती हैं, तो आपको चावल के आटे से तैयार इन रेसिपीज को ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको चावल के आटे से तैयार कुछ लजीज रेसिपीज के बारे में बनाते जा रहे हैं, जिन्हें बनाना बेहद ही आसान है और बहुत कम समय में बना भी सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
उन्नी अप्पम
सामग्री
चावल का आटा-1 कप, पके केले-2, सोडा-1/2 चम्मच, सूजी-1/2 कप, इलायची-3, नारियल कद्दूकस-1/2 कप, चीनी-1/3 कप, तेल-ज़रूरत के हिसाब से
बनाने का तरीका
- उन्नी अप्पम बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस नारियल और चीनी को मिक्सर में पीसकर बर्तन में निकाल लें।
- अब एक बर्तन में चावल का आटा, सूजी और चीनी वाला मिश्रण को एक साथ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में पके केले और कुटी इलायची को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब ज़रूरत के हिसाब से पानी डालकर इडली जैसा गाढ़ा घोल बना लें और कुछ देर के लिए अलग रख दें।
- लगभग 20 मिनट बाद इसमें सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब गैस पर अप्पम मेकर रखकर गर्म करें और तेल से ग्रीस कर लें। इसके बाद अप्पम मेकर में चम्मच की मदद से मिश्रण में से डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।
- कुछ देर बाद उलट-पलट कर सभी हिस्सों को अच्छे से पका लें।
इसे भी पढ़ें:स्वाद का तड़का लगाना है, तो बनाएं ये 3 स्वादिष्ट वेज किमची
राइस कुरकुरे
सामग्री
चावल का आटा-150 ग्राम, नमक-स्वादानुसार, बेसन-20 ग्राम, गेंहू का आटा-1 चम्मच, बेकिंग सोडा-1/2 चम्मच, बटर-1 चम्मच, तेल-2 कप, चाट मसाला-1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में चावल का आटा, बेसन और गेंहू को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें नमक, बेकिंग सोडा और ज़रूरत के हिसाब से पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके तैयार बैटर को डालकर गाढ़ा होने तक पका लें।
- बैटर ठंडा होने के बाद इसमें से लेकर कुरकुरे स्टिक की तरह बना लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और स्टिक को डालकर डीप फ्राई करके किसी बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद तले कुरकुरे के ऊपर मिर्च पाउडर और चाट मसाला का छिड़काव करके सर्व करें।
चावल का फरा
सामग्री
चावल का आटा-3 कप, जीरा-1/2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-2 चम्मच, चने की दाल-2 कप, लहसुन-2 कली, नमक-स्वादानुसार, राई-1/2 चम्मच, तेल-2 चम्मच, करी पत्ता-4, हरी मिर्च-3
बनाने का तरीका
- चावल का फरा बनाने के लिए एक दिन पहले ही चने की दाल को पानी में डालकर छोड़ दें।
- अगले दिन पानी से दाल को निकाल लें और मिक्सी में दाल, हरी मिर्च, नमक और हल्दी डालकर पीस लें।
- इधर एक कढ़ाही में एक कप पानी डालकर गर्म करें और उसमें चावल का आटा डालकर मिला लें और गैस बंद कर दें।
- चावल का आटा ठंडा होने के बाद अच्छे से गूंथ लें और लोइयां बनाकर दाल का मिश्रण भर लें।(कटहल का कोरमा)
- एक कढ़ाही में पानी डालकर गर्म करें। अब एक जाली वाली थाली लें और थोड़ा तेल लगाकर थाली में फरा को रखें और ढककर लगभग 20 मिनट पका लें।
इसे भी पढ़ें:आप भी घर पर आसानी से बादाम का पाउडर बना सकती हैं, जानिए कैसे
चावल के टिप्स
सामग्री
चावल का आटा-1 कप, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, चाट मसाला-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-1 कप, बेकिंग सोडा-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कढ़ाही में एक कप पानी, नमक, बेकिंग सोडा और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को किसी बर्तन में निकालकर अच्छे से गूंथ लें।
- इसके बाद आटे में से लेकर लोइयां बनाएं और रोटी की तरह बेल लें।
- अब कटर की मदद से चिप्स के शेप में काट लें और किसी बर्तन में रख लें।
- इधर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और चिप्स को डालकर डीप फ्राई कर लें।
- चिप्स फ्राई करने के बाद चिप्स पर मिर्च पाउडर और चाट मसाला का छिड़काव करके खाने के लिए सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@vaya.in,tojsiabtv.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।