Chilli Bread Recipe: घर पर अचानक आ गए हैं मेहमान? झटपट बना लें चटपटी Chilli Bread, नोट करें रेसिपी

मेहमान किसी के भी घर पर अचानक कभी भी आ जाते हैं। ऐसा अक्सर हर किसी के साथ होता होगा। ऐसे में अब उनकी खातिरदारी करना भी एक जरूरी काम है। आपने सुना ही होगा की मेहमान भगवान का रूप होते हैं। जिसके चलते हमें उनके आदर-सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। वहीं अगर गेस्ट खास है, तो केवल चाय-बिस्किट से तो काम नहीं चलता है। हमें उनके लिए कुछ स्पेशल भी बनाना होता है। ऐसे में अब इस बात को लेकर बहुत ज्यादा कंफ्यूजन रहती है कि आखिर ऐसा क्या बनाया जाए जो कि मेहमानों को पसंद आ जाए और जिसको बनाने में ज्यादा मेहनत भी न लगे। यदि आपके घर पर भी मेहमान आते रहते हैं और आपको उनके क्या खिलाना है इस बात को लेकर आप परेशान रहती हैं, तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया सी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसको देखकर ही आपके मेहमानों का जी ललचा जाएगा। और इस लाजवाब डिश को खाने के बाद वो आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे। इस डिश को महज आप ब्रेड स्लाइस की मदद से झटपट बनाकर तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में चिली ब्रेड की तीखी और टेस्टी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इसकी रेसिपी आप भी नोट करके इसे जरूर बनाएं।
चिली ब्रेड रेसिपी Recipe Card
इन टिप्स से तैयार करें चिली ब्रेड रेसिपी
Ingredients
- व्हाइट ब्रेड- 8-10 पीस
- टमाटर- 2 बड़े(पेस्ट)
- प्याज- 4 (बारीक और टुकड़ों में कटी हुई)
- शिमला मिर्च- 1(टुकड़ों में कटी हुई)
- लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट- 1 टेबलस्पून
- स्प्रिंग अनियन- आधा कटोरी
- हल्दी पाउडर- 1 टेबलस्पून
- धनिया पाउडर- 1 टेबलस्पून
- चिली पनीर मसाला- 2 टेबलस्पून
- सोया सॉस- 2 टेबलस्पून
- विनेगर- 1 टेबलस्पून
- रेड चिली सॉस- 1 टेबलस्पून
- आयल- फ्राई करने के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले ब्रेड के किनारे हटाकर चौकोर टुकड़ों में काटें।
- Step 2:
ब्रेड के टुकड़ों को पैन में तेल डालकर क्रिस्पी होने तक भूनें।
- Step 3:
अब दूसरे पैन में थोड़ा तेल लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट और बारीक कटी प्याज डालकर भूनें।
- Step 4:
प्याज भून जाने के बाद टमाटर का पेस्ट और सभी मसाले डालकर भून लें।
- Step 5:
अब शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़ें डालकर मिक्स करें।
- Step 6:
इसके बाद सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालकर मिक्स करें।
- Step 7:
आखिर में फ्राई ब्रेड के टुकड़ें और स्प्रिंग अनियन डालकर मिक्स करें।
- Step 8:
आपकी टेस्टी चिली ब्रेड स्नैक्स बनकर तैयार हैं।
चिली ब्रेड बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले आपको ब्रेड के किनारे हटाकर चौकोर ब्रेड स्लाइस कट कर लेनी है।
- अब आप एक पैन में थोड़ा आयल डालकर उसमें हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च डालें।
- इसके बाद आपको ब्रेड स्लाइस को इसमें डालकर तब तक फ्राई करना है जब तक कि वो क्रिस्पी न हो जाएं।
ये भी पढ़ें: कुछ हेल्दी खाने का मन हैं तो वॉलनट ब्रेड रेसिपी ट्राई करें
- ब्रेड स्लाइस को पैन में निकालकर एक तरफ आप शिमला मिर्च और प्याज को कट कर लीजिए।
- दूसरी तरफ आपको एक बड़ा प्याज और हरी मिर्च लहसुन को अलग-अलग डालकर महीन चॉप कर लेना है।
- दो बड़े टमाटर लेकर उसको मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
- अब पैन में आयल डालें उसमें लहसुन-हरी मिर्च का चॉप की हुई।
- उसके बाद प्याज बारीक चॉप की हुई डालकर अच्छी तरह भून लें।
- इसके बाद आपको टमाटर का पेस्ट डालकर भूनना है।
- अब आप इसमें हल्दी, धनिया, नमक और चिली पनीर मसाला डालकर थोड़ा पानी मिक्स करके भून लें।
- फिर आपको इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े डालकर सॉफ्ट होने तक भून लेना है।
- अब आप ऊपर से रेड चिली सॉस, सोया सॉस और विनेगर डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद आपको फ्राई ब्रेड स्लाइस को और स्प्रिंग अनियन डालकर मिक्स करना है।
ये भी पढ़ें: घर पर आसानी से बनाएं पंकज भदौरिया की स्पेशल बनाना ब्रेड रेसिपी
- टेस्टी चटपटी चिली ब्रेड बनाकर स्नैक्स बनाकर तैयार हैं।
- Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।