महाशिवरात्रि पर बना सकते हैं ये साउथ इंडियन रेसिपीज

हिंदू संस्कृति का बड़ा और सबसे पूजनीय त्योहारों में एक महाशिवरात्रि है। पूरे भारत में उत्साह के साथ इसे मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह जागरण और भंडारे होते हैं। लोग उपवास रखते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भांग के पकोड़े और ठंडाई बनाई जाती है।
उत्तर भारत की तरह दक्षिण भारत में भी इस त्योहार का बड़ा महत्व है। अगर आप नॉर्थ इंडियन डिशेज से ऊब चुके हैं, तो इस बार साउथ इंडियन व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके साथ ऐसी ही कुछ डिशेज शेयर करने वाले हैं, जो आप इस दिन बना सकते हैं।
अरिसी उपमा
अरिसी उपमा टूटे हुए चावल से बनाया जाता है। अगर आपको हेल्दी और लाइट ब्रेकफास्ट करना है, तो इस रेसिपी को जरूर बनाएं। इसे बनाना आसाना है और आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी।
अरिसी उपमा बनाने के लिए सामग्री-
- 1 कप टूटा हुआ चावल
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
- 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 1 छोटा चम्मच चना दाल
- 1-2 सूखी लाल मिर्च
- एक चुटकी हींग
- 8-10 करी पत्ते
- 2-3 कप पानी
- नमक स्वादानुसार
- एक मुट्ठी कसा हुआ नारियल
- गार्निश के लिए भुने हुए काजू या मूंगफली
अरिसी उपमा बनाने का तरीका-
- पहले एक पैन में टूटे हुए चावल को मीडियम आंच पर 3-4 मिनट तक या हल्की खुशबू आने तक भून लें। इसे जलने से बचाने के लिए लगातार हिलाते रहें। चावल भुन जाए, तो इन्हें अलग निकाल लें।
- अब उसी पैन में घी गर्म करें और राई डालकर उन्हें फूटने दें। अब पैन में उड़द, चना दाल, सूखी लाल मिर्च और हींग डालें। इन्हें तब तक भूनिये जब तक दाल सुनहरे भूरे रंग की न हो जाए।
- इसके बाद, करी पत्ता डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। फिर पैन में पानी के साथ नमक भी डालें। आंच तेज करके पानी को उबलने दें।
- एक बार जब पानी उबलने लगे, तो धीरे-धीरे भुने हुए चावल का रवा डालें और लगातार हिलाते रहें ताकि कोई गांठ न रहे। आंच धीमी कर दें, पैन को ढक दें और इसे 8-10 मिनट तक पकने दें।
- पानी सुखाने तक इसे पकाएं। इसके साथ ही बीच-बीच में हिलाते रहें। इससे उपमा पैन के तले में नहीं चिपकेगा।
- पकने के बाद, इसके ऊपर कसा हुआ नारियल और भुने हुए काजू या मूंगफली से गार्निश कर सकते हैं। इसे ब्रेकफास्ट में मजे से खाएं।
इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर शिव जी को लगाएं इन तीन तरह की मिठाई को भोग
वेन पोंगल
चावल और मूंग दाल से बनने वाली यह एक क्लासिक डिश है। यह एक ऐसा व्यंजन है जो कम्फर्ट फूड कहलाता है। इसे अक्सर सांबर या चटनी के साथ खाया जाता है।
वेन पोंगल बनाने की सामग्री-
- 1 कप चावल
- 1/2 कप पीली मूंग दाल
- 4 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- एक चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
- एक मुट्ठी काजू
- सजावट के लिए हरा धनिया
इसे भी पढ़ें: भोले बाबा के लिए बनाएं ये ट्रेडिशनल प्रसाद, झटपट हो जाएंगे तैयार
वेन पोंगल बनाने का तरीका-
- चावल और मूंग दाल को एक साथ ठंडे पानी से तब तक धोएं जब तक पानी साफ न हो जाए। इसे छानकर फिर अलग कर दें।
- एक प्रेशर कुकर में धुले हुए चावल और दाल को 4 कप पानी के साथ डालकर 3-4 सीटी आने तक प्रेशर कुकर (प्रेशर कुकर हैक्स) करें।
- एक पैन में घी गर्म करें और जीरा डालकर तड़कने दें। फिर इसमें साबुत काली मिर्च, अदरक और एक चुटकी हींग डालें। मसाले की खुशबू आने तक एक मिनट तक भून लें।
- तड़के को पके हुए चावल और दाल के मिश्रण के ऊपर डालें। स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- उसी पैन में, थोड़े से घी में काजू को सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
- वेन पोंगल के ऊपर काजू और हरा धनिया डालकर गार्निश करें और इसे सर्व करें।
इन दो रेसिपीज को महाशिवरात्रि के दिन बनाकर आप भी आनंद प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपने पहले इनका स्वाद चखा है, तो हमें जरूर बताएं। यह लेख आपको अच्छा तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।