जब भारत में मुगलों का राज था तब जो भी बना उसे शाही रूप दिया जाता था। उस दौरान फूड को रॉयल्टी का सिंबल माना जाता था। लग्जरियस इंग्रीडिएंट्स और इंट्रीकेट टेक्नीक डिश को और भी खास बनाती थीं।
मुगल व्यंजन अकबर, जहांगीर और शाहजहां जैसे बादशाहों के शासनकाल के दौरान जब नए-नए व्यंजन बने तो उनमें फारसी परंपराओं को भारतीय मसालों के साथ मिलाया गया। इसी दौरान शाही करी पहली बार बनाई गई, जो एक गाढ़ी, क्रीमी और मलाईदार बेस बनी। इसमें मसालों के अलावा नट्स भी शामिल किए गए।
शाही खाने में केसर, इलायची, दालचीनी का प्रयोग होने लगा, जो खाने की रॉयल्टी को और बढ़ाता है। पहले जब शाही करी बनाई जाती थी तब मीट, चिकन और पनीर का इस्तेमाल किया जाने लगा। समय के साथ लोग बाकी चीजों को भी इसमें मिलाकर डिश को शाही रूप दिया जाने लगा।
इसी के साथ अंडा करी को भी शाही रूप दिया गया। मुगल व्यंजनों का प्रभाव पूरे भारत में फैला, विशेषकर दिल्ली, लखनऊ और हैदराबाद जैसे क्षेत्रों में जहां शाही व्यंजनों की विरासत आज भी फल-फूल रही है।
शाही अंडा कोरमा एक रिच और स्वादिष्ट मुगलई व्यंजन है जिसमें उबले हुए अंडे को मलाईदार और फ्लेवर्ड ग्रेवी के साथ मिलाया जाता है। यह स्वादिष्ट रेसिपी खास मौकों के लिए बना सकते हैं। आइए इस शाही व्यंजन को बनाने का तरीका आपको बताएं।
इसे भी पढ़ें: गोवा से लेकर महाराष्ट्र तक, बेहद अलग तरह से बनाई जाती है अंडा करी
शाही अंडा कोरमा रेसिपी-
- इसके लिए सबसे पहल 5-6 अंडे उबाल लें। इन्हें छीलकर अलग रख दें। अंडे पर फोर्क चम्मच से छोटे-छोटे छेद करें ताकि वे गाढ़ी ग्रेवी का स्वाद को सोख सकें।
- इसके बाद पैन में एक छोटा चम्मच तेल गरम करें और अंडे को सुनहरा होने तक हल्का-सा तल लें। अंडे टिश्यू पेपर पर निकालकर रख दें।
- एक गहरे पैन में तेल गर्म करें। इसमें स्लाइस किए हुए प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो 2 चम्मच प्याज निकालकर बाकी प्याज को ब्लेंडर में डालें।
- ब्लेंडर में प्याज के बाद काजू और दही डालकर ब्लेंड करें और एक महीन पेस्ट बना लें।
- अब पैन में फिर चेल डालकर गर्म करें और उसमें जीरा, दालचीनी, इलायची और लौंग डालें। खड़े मसालों को चटकने दें।
- इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्ची महक गायब होने तक भूनें। फिर टमाटर प्यूरी मिलाएं और 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न हो जाए।
- अब जो पेस्ट आपने प्याज और काजू से तैयार किया था, उसे पैन में डालें और 2 मिनट तक पकाएं। आंच को धीमा करके इसे अच्छे से मिलाएं। पैन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- तले हुए अंडों को धीरे-धीरे ग्रेवी में डालें और ढक्कर 5-10 मिनट तक इसे पकाएं। इसमें फ्रेश क्रीम और गरम मसाला डालें। कोरमा को धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें।
- इसे ऊपर से कटे हुए धनिया पत्ते और तले हुए प्याज से गार्निश करें। शाही दावत के लिए नान, पराठे या पुलाव के साथ गर्मागर्म परोसें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों