गोवा से लेकर महाराष्ट्र तक, बेहद अलग तरह से बनाई जाती है अंडा करी

अंडा करी खाना अधिकतर लोगों को पसंद आता है। हालांकि, देश के अलग-अलग राज्यों में अंडा करी का स्वाद अलग ही होता है।

 

know different kind of egg curry across india

इंडियन फूड को अपने बेहतरीन टेस्ट के लिए जाना जाता है। इंडियन डिशेज को लोग पूरी दुनिया में बेहद चाव से खाते हैं। भारतीय खाने की सबसे खास बात यह है कि यहां पर एक ही डिश का टेस्ट हर राज्य में बदल जाता है। कहीं उस डिश को लोग तीखे और चटपटे तरीके से बनाना व खाना पसंद करते हैं तो कहीं डिश में हल्का मीठापन या टैंगीनेस शामिल कर दी जाती है। इस तरह, बोली और भाषाओं की तरह ही यहां पर आपको खाने में भी विविधता देखने को मिलती है।

भारत भर में यूं तो कई तरह की डिशेज को लोग बनाना व खाना पसंद करते हैं। लेकिन सबसे लोकप्रिय ग्रेवी बेस्ड डिश में से एक अंडा करी है। इसे उबले या तले हुए अंडे की मदद से बनाया जाता है, जिसे बेहद ही डिलिशयस ग्रेवी में डुबोया जाता है, जिससे यह खाने में और भी स्वादिष्ट होती हैं।

अंडा करी की भी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको विभिन्न भारतीय क्षेत्रों में अंडा करी की कई रेसिपी मिलती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत के अलग-अलग राज्यां में सर्व की जाने वाली अंडा करी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

महाराष्ट्रीयन अंडा करी (Maharashtrian Egg Curry)

Maharashtrian Egg Curry

महाराष्ट्र में बनने वाली अंडा करी का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। महाराष्ट्र में लोग अंडा करी बनाते समय गोडा मसाला का इस्तेमाल करते हैं। यह महाराष्ट्र के मूल मसालों का एक विशेष मिश्रण होता है। इतना ही नहीं, यहां पर अंडा करी बनाते समय नारियल बेस्ड ग्रेवी का उपयोग किया जाता है। प्याज, लहसुन व अदरक ग्रेवी को एक अलग महक व टेस्ट देते हैं। अंडा करी की ग्रेवी हल्की तीखी और थोड़ी मीठी होती है। महाराष्ट्रीयन अंडा करी को ताजा धनिया से गार्निश करके सर्व किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:बिना मैदा के घर पर बनाएं स्वादिष्ट गोभी के मोमोज, सब पूछेंगे रेसिपी

पंजाबी अंडा करी (Punjabi Egg Curry)

पंजाबी अंडा करी बनाते समय नारियल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसमें क्रीम व दही को शामिल किया जाता है। यह करी बहुत ही स्वादिष्ट और मलाईदार होती है। इसे अच्छी मात्रा में घी या मक्खन के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका टेस्ट और टेक्सचर काफी क्रीमी होता है। अन्य पंजाबी डिशेज की तरह ही पंजाबी अंडा करी भी काफी चटपटी होती है, जिसे प्याज, टमाटर और क्रीम या दही के मिश्रण से बनाया जाता है। पंजाबी अंडा करी को रोटी, नान या उबले हुए चावल के साथ सर्व किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:फूलगोभी की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में शेफ कविराज से जानें


गोवा अंडा करी (Goan Egg Curry)

Goan Egg Curry

गोवा में बनने वाली अंडा करी में नारियल का दूध, प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, खसखस, लाल मिर्च, इमली और नारियल का तेल आदि का इस्तेमाल कया जाता है। यह एक कोकोनट बेस्ड करी होती है, जिसमें रोस्टेड मसालों, खसखस और स्टार ऐनीज़ आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इससे अंडा करी का टेस्ट व महक काफी अच्छी आती है। गोवा अंडा करी को अक्सर उबले हुए चावल या पाओ (गोवा की ब्रेड) के साथ सर्व किया जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP