जानें सोमवार व्रत के लिए 3 तरह की रेसिपीज जो बढ़ाएंगी आपके स्वाद को

हिंदू कैलेंडर के पांचवा महीना श्रावन है। यह महीना हिंदुओं के लिए बहुत खास होता है, चूंकि इस महीने में भगवान शिव की पूजा और अराधना की जाती है। लोग सोमवार के व्रत रखते हैं और इस पूरे महीने में भगवान शिव की पंसदीदा चीजों को बनाया जाता है।
ऐसे में खानपान पर बहुत ध्यान दिया जाता है और जो लोग व्रत रखते हैं वह एकदम सात्विक भोजन ही लेते हैं। अगर सोमवार का व्रत आप भी रखेंगे, तो उपवास के बाद अपनी थाली में ऐसी रेसिपीज शामिल कीजिए, जो पूरे दिन की थकान को भी मिटाए और स्वाद भी भरपूर दे।
आज हम आपके लिए ऐसी ही रेसिपीज लेकर आए हैं, जिन्हें बनाना भी आसान है और जो बिना प्याज-लहसुन के भी लजीज बनेंगी।
ड्राई फ्रूट्स बासुंदी
सावन में प्रसाद के रूप में मीठा चढ़ाया जाता है। आप भोग के लिए बासुंदी बना सकती हैं और फिर उसे खाने के साथ थाली में शामिल करें।
सामग्री
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1/8 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 4-5 केसर के धागे
- 1/2 कप बादाम
- 1/2 कप काजू
- 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1 कप चीनी
- 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़े पतीले में दूध डालकर उसे उबाल लें।
- जब दूध उबल जाए, तो उसे धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं। दूध को बीच-बीच में चलाते भी रहें। जब दूध में मलाई बनने लगे, तो उसे सारे दूध में मिक्स करें।
- 1 पैन में घी डालकर गर्म करें और उसमें सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर 1-2 मिनट तक फ्राई करें। आंच बंद करके इन्हें अलग निकाल लें।
- दूध में चीनी, कंडेंस्ड मिल्क, केसर और इलायची का पाउडर डालकर फिर 20 मिनट पकाएं। जब दूध की क्वांटिटी कम होजाए और गाढ़ा हो जाए, तब उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर 10 मिनट और पकाएं।
- आपकी मीठी बासुंदी तैयार है। इसे सावन भोग में चढ़ाएं और आप भी मजा लें।
दही आलू
इसे बनाना बहुत आसान है और आप चाहें तो मसालों को भी अपने हिसाब से डाल सकते हैं। दही पेट के लिए अच्छी होती है, इसलिए पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद इसे खाया जा सकता है।
सामग्री
- 1 कप दही
- 3-4 उबले हुए आलू
- 1/4 छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1/8 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका-
- आलू को छीलकर और छोटे-छोटे टुकड़े करके अलग रख लें।
- एक कटोरे में दही, जीरा पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें। इसके बाद हरी मिर्च डालकर 1-2 सेकंड सॉते करें और इसमें आलू डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- जब आलू भुन जाएं, तो इसमें हल्दी पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
- मसाले और आलू मिक्स हो जाएं, तो आंच को एकदम धीमा कर दें और इसमें धीरे-धीरे दही डालकर लगातार चलाते रहें।
- 1-2 मिनट करछी से चलाने के बाद अगर जरूरत लगे, तो 1-2 चम्मच पानी डालकर 3-4 मिनट पकाएं।
- ऊपर से हरा धनिया डालें और आपका दही आलू तैयार है।
इसे भी पढ़ें: Sawan Special Recipes: सावन सोमवार व्रत रखने वालों के लिए बनाएं मूंगफली से ये रेसिपीज
पोटैटो रोस्टी
आलू की यह टैंगी, स्वीट और स्पाइसी टिक्की एक अच्छा स्नैक हो सकती है। अगर आप हैवी डिनर न खाना चाहें, तो इसे ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री
- 2 बड़े आलू
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच घी
- 1/8 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
इसे भी पढ़ें: सावन में व्रत रखने वालों के लिए बनाएं पनीर से ये रेसिपीज
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आलू को छीलकर ग्रेटर से ग्रेट कर लें। इसके बाद इसे ठंडे पानी में डुबोकर रखें।
- अब आलू को अच्छे से निचोड़कर एक मिक्सिंग बाउल में डालें।
- इसमें सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आखिर में नींबू का रस डालकर एक बार मिक्स करें।
- इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर टिक्की बना लें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें और यह टिक्की डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। करछी की मदद से इसे दबाकर किनारे से कुरकुरा कर लें।
- आपकी पोटैटो रोस्टी तैयार है। चाय के साथ इसका मजा लिया जा सकता है। वहीं पूड़ी के साथ भी इसे खाया जा सकता है।
व्रत तोड़ने के बाद अगर आपको कुछ नया और अच्छा टेस्ट करना हो, तो इन रेसिपीज को जरूर बनाकर देखें। अपने अनुभव भी हमारे साथ शेयर करें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे लाइक और शेयर करें। सोमवार व्रत के लिए ऐसी ही रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़े रहे हैं हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।