november first som pradosh vrat 2025 upay

Som Pradosh Vrat Upay 2025: नवंबर के पहले प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को चढ़ाएं ये 3 चीजें, पूरे होंगे सभी शुभ काम

नवंबर 2025 का पहला प्रदोष व्रत 3 नवंबर, सोमवार को पड़ रहा है जिस कारण यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। सोमवार का दिन भी शिव जी को प्रिय है, इसलिए इस शुभ संयोग में पूजा करने से भक्तों को दोगुना फल प्राप्त होता है।  
Editorial
Updated:- 2025-10-28, 15:18 IST

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व बताया गया है जो हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। यह दिन विशेष रूप से देवों के देव महादेव और माता पार्वती को समर्पित होता है। मान्यता है कि प्रदोष काल यानी शाम के समय भगवान शिव कैलाश पर नृत्य करते हैं और सभी देवी-देवता उनका गुणगान करते हैं। इसलिए इस समय शिव जी की पूजा और व्रत करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। नवंबर 2025 का पहला प्रदोष व्रत 3 नवंबर, सोमवार को पड़ रहा है जिस कारण यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। सोमवार का दिन भी शिव जी को प्रिय है, इसलिए इस शुभ संयोग में पूजा करने से भक्तों को दोगुना फल प्राप्त होता है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नवंबर के पहले सोम प्रदोष व्रत पर शिव जी को क्या अर्पित करें।

सोम प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को चढ़ाएं ये चीजें

भगवान शिव को बेलपत्र सबसे प्रिय है और इसे अर्पित करने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को कम से कम 5, 7, 11 या 21 बेलपत्र 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए चढ़ाएं।

november first som pradosh vrat 2025 offer these things to lord shiva

इसके साथ ही, उन्हें भांग भी अर्पित करें क्योंकि भांग उन्हें अति प्रिय है। मान्यता है कि बेलपत्र और भांग चढ़ाने से व्यक्ति को दीर्घायु प्राप्त होती है और सभी तरह के रोग-दोष दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: Dharm Aur Sawal: क्या नाम जाप से मिट जाते हैं बुरे कर्म? प्रेमानंद महाराज जी से जानें इस सवाल का जवाब

सोम प्रदोष व्रत के दिन शिव जी का अभिषेक कच्चे दूध और पंचामृत यानी दूध, दही, घी, शहद, शक्कर का मिश्रण से जरूर करें। दूध का अभिषेक करने से चंद्रमा से संबंधित दोष दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है।

वहीं, पंचामृत से अभिषेक करने पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है और व्यापार या करियर में उन्नति के योग बनते हैं।

november first som pradosh vrat 2025 offer these things to shivling

भगवान शिव को धतूरा भी बहुत पसंद है, जिसे चढ़ाने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती। इसके साथ ही शमी पत्र चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है। शमी पत्र अर्पित करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शुभ कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई शिव मंदिर के पुजारी को मिलता है कुत्ते के रूप में अगला जन्म?

अगर आप चाहते हैं कि आपके सभी शुभ कार्य पूरे हों तो प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में इन चीजों को श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर अर्पित करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
प्रदोष व्रत के दिन क्या दान करें?
प्रदोष व्रत के दिन शमी के पौधे का दान करना शुभ होता है।
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को क्या चढ़ाएं?
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को दही अर्पित करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;