गणपति बप्पा को खुश करने के लिए घर पर सूजी के मोदक बनाएं

मोदक के बिना गणेश चतुर्थी का त्योहार अधूरा है क्योंकि यह गणपति बप्पा के फेवरेट हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी के 10 दिन गणपति बप्पा को इसका भोग लगाया जाता है। मोदक चावल के आटे, नारियल और गुड़ से बनाए जाते हैं, जो एक पारंपरिक मिठाई है। आप चाहे तो अलग स्वाद के लिए सूजी वाले मोदक आजमा सकती हैं।
आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में सूजी के मोदक की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप भी गणपति के लिए अपने हाथों से भोग बनाती हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
सूजी मोदक रेसिपी Recipe Card
घर पर सूजी के मोदक बनाएं
Ingredients
- सूजी (रवा)- 1 कप
- दूध- 1 कप
- घी- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- चुटकीभर
- चीनी- 3 बड़े चम्मच
- कद्दूकस गुड़- 1/4 कप
- कटे मेवे- 2 बड़े चम्मच
Step
- Step 1:
सूजी को मध्यम आंच पर लगभग 4-5 मिनट तक सूखा भूनें।
- Step 2:
पैन में दूध गर्म करें, उनमें घी डालें और उबाल लें।
- Step 3:
भुनी हुई सूजी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 4:
फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- Step 5:
थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- Step 6:
गुड़ को कद्दूकस करके पैन में गर्म करके कटे हुए मेवे डालकर हीट से हटाकर मिलाएं।
- Step 7:
रवा मिश्रण का चिकना आटा गूंथ लें।
- Step 8:
मोदक के सांचे को ग्रीस करके, आटे को फैलाएं और गुड़ की स्टफिंग डालकर सांचे को बंद कर दें।
- Step 9:
सारे मोदक परोसने के लिये तैयार कर लें। गणपति बप्पा के फेवरेट मोदक तैयार है।
सूजी के मोदक की रेसिपी चावल के आटे के मोदक से काफी अलग होती है और सूजी का उपयोग करके मोदक को आसानी से बनाया जा सकता है। इसे रवा मोदक या सूजी मोदक भी कहा जाता है। रवा मोदक में गुड़ और कटे हुए मेवे की स्टफिंग होती है। आइए इस आसान रेसिपी के बारे में विस्तार से जानें।
बनाने का तरीका
- सूजी को मध्यम आंच पर लगभग 4-5 मिनट तक सूखा भूनें। इसे तब तक भूने जब तक सूजी में महक न आ जाए। लेकिन ध्यान रहे कि इसका रंग न बदलें।
- आंच से इसे हटा दें।
- पैन में दूध गर्म करें। घी डालें और उबाल आने दें। भुनी हुई सूजी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- जैसे ही सूजी दूध सोख लेती है वैसे ही इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। हीट से इसे हटा लें, फिर ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इस बीच गुड़ को कद्दूकस करके एक पैन में गर्म करें। सिर्फ 2-3 मिनट के लिए गर्म करें। कटे हुए मेवे डालें, आग से हटाएं और अच्छी तरह मिलाएं।
- रवा मिश्रण का चिकना आटा गूंथ लें। नींबू के आकार के गोले तोड़ लें,
- मोदक के सांचे को ग्रीस करके, आटे को फैलाएं और इसमें 1/2 छोटी चम्मच गुड़ की स्टफिंग डालिए और सांचे को बंद कर दें।
- सारे मोदक परोसने के लिये तैयार कर लें।
- गणपति बप्पा के फेवरेट मोदक तैयार है। आप उनको भोग लगाकर इसका मजा लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।