Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:49 AM IST

बेसन का नहीं इस बार ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी मूंगदाल पालक चीला

अगर आपको चीला पसंद है लेकिन बेसन या सूजी का चीला बनाकर और खाकर बोर गई हैं तो आपको मूंगदाल का पफी चीला जरूर ट्राई करना चाहिए। टेस्टी और हेल्दी मूंगदाल का पफी चीला बनाना भी बहुत आसान है।
Updated:- 2018-10-30, 18:27 IST
Puffy Moong Dal Cheela

अगर आपको चीला पसंद है लेकिन बेसन या सूजी का चीला बनाकर और खाकर बोर गई हैं तो आपको मूंगदाल का पफी चीला जरूर ट्राई करना चाहिए। टेस्टी और हेल्दी मूंगदाल का पफी चीला बनाना भी बहुत आसान है।

आप चाहें तो मूंगदाल के पफी चीले को और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए इसमें पालक भी डाल सकती हैं।

Puffy Moong Dal Cheela inside

क्या-क्या चाहिए मूंगदाल का पफी चीला बनाने के लिए? 

  • एक कप मूंग दाल 
  • एक कप दही 
  • थोड़ा सा पालक 
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक 
  • 3 से 4 हरी मिर्च 
  • एक छोटी सी चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट
  • स्वादानुसार नमक 
  • तेल 

Read more: ऐसे बनाई जाती हैं घर में 10 मिनट में केसरिया बादाम ठंडाई

Puffy Moong Dal Cheela inside

ऐसे बनता है मूंगदाल पालक का पफी चीला 

  • मूंगदाल पालक का पफी चीला बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छे से धोकर करीब एक घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। 
  • अब आप भीगी हुई दाल में से पानी निकालकर दाल को मिक्सर में डाल दीजिए। साथ ही दही और 4 हरी मिर्च काट कर मिक्सर जार में डाल दीजिए। 
  • इसके बाद अदरक के टुकड़े को भी काट कर मिक्सर में डाल दीजिए। अब सभी चीजों को मिक्सर में पीस लीजिए। दरदरी पिसी हुई दाल को एक बर्तन में निकाल कर रख दीजिए। 
  • अब आप पालक अच्छे से साफ कीजिए और धोने के बाद इसे अच्छे से सूखा दीजिए। पालक के पत्तों को बारीक काट लीजिए और इन्हें दाल के पेस्ट में डाल दीजिए। 
  • साथ में एक छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। 
  • अब आप सभी चीजों के अच्छे से मिल जाने के बाद इसमें आधी छोटी चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर मिला दीजिए। बैटर के अधिक गाढा़ होने पर इसमें 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिक्स कर लीजिए। 
  • अब आपका मूंगदाल का पालक चीला बनाने के लिए मिश्रण तैयार है। 
  • चीला बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा गर्म कीजिए और थोड़ा सा तेल तवे पर लगा दीजिए जिससे कि चीला तवे पर ना चिपके। 
  • तवे के हल्का सा गर्म होने पर इस पर लगा तेल हटा दीजिए और गैस मीडियम कर दीजिए।  अब 2 चमचा बैटर तवे पर डालकर चीले को चमचे से गोल करते हुए थोडा़ सा मोटा चीला फैला लीजिए। 
  • चीला के चारों ओर चम्मच से थोड़ा-थोड़ा तेल डालिए और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिए। 
  • अब आप चीले को ढककर मीडियम गैस पर पकने दीजिए। 3 से 4 मिनट बाद आप चीले को चैक कर लीजिए । चीला नीचे से सिक चुका है तो इसे पलट दीजिए और अब चीले को बिना ढके दूसरी ओर से भी हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये। 

चीले के दोनों ओर से सिकने के बाद इसे उतारकर प्लेट पर रख दीजिए। अब आप सारे चीले इसी प्रकार सेककर तैयार कर लीजिए। एक चीले को सेकने में 8 से 10 मिनट का टाइम लगता है। अब आप इसे आपकी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। 

Read more: पंजाबी आलू परांठा घर पर बनाने की ये खास रेसिपी जानिए

Tips 

मूंगदाल पालक का चीला बनाते टाइम ध्यान रखें कि चीले का बैटर ना बहुत अधिक पतला होना चाहिए और ना ही बहुत गाढ़ा। 

आप चीला बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन का यूज़ करें तो ज्यादा सही रहेगा। 

एक चीले को सेकने में 8 से 10 मिनट का टाइम लगता है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।