Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

Mahashivratri Upvas: व्रत की थाली में शामिल करें ये फलाहारी डिशेज, भगवान भोलेनाथ हो जाएंगे खुश 

महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही श्रद्धा से रखा जाता है। इसलिए व्रत के पूजा और खाने-पीने पर काफी ध्यान दिया जाता है। आप भी इन चीजों को शामिल कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-02, 14:30 IST
mahashivratri  vrat recipes in hindi

वैसे तो ये सब जानते हैं कि इंडिया में कई तरह के व्रत रखे जाते हैं। सैंकड़ों भगवान हैं उनकी पूजा करने का तरीका भी अलग है और उस व्रत में जो खाना खाया जाता है वो भी अलग होता है जैसे- भगवान शिव की पूजा की जाती है। हर सोमवार को शिव की पूजा करके व्रत रखा जाता है।

मगर महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही खास है। इस वर्ष 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है और यह त्यौहार हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। बता दें इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती जी का विवाह हुआ था।

इस पर्व को देशभर में शिव भक्त धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में आप फलाहार व्यंजनों से अपने त्यौहार को और खास मना सकते हैं। ध्यान रखें कि व्रत के नियम की ये बात प्रचलन में है कि इसके खाने में नॉर्मल नमक नहीं बल्कि सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है।

रोस्टेड मखाना

Roasted masala

सामग्री

  • 5 चम्मच- देसी घी
  • 150 ग्राम- मखाना
  • आधा चम्मच- सेंधा नमक

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन को गर्म करें। (मखाना रेसिपीज)
  • अब इसमें देसी घी और मखाना डालें और फिर मखानों को भूरा होने तक रोस्ट करें।
  • जब मखाने से खुशबू आने लगे तो आप गैस बंद कर दें।
  • एक बाउल में डालने के बाद ऊपर से सेंधा नमक डालें और सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-किसी भी व्रत के लिए आप भी बनाएं इन शानदार रेसिपीज को

कुट्टू के पकौड़े

kuttu ke pakode

सामग्री

  • 3-4- आलू
  • 6 चम्मच- कुट्टू का आटा
  • 1- हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 चम्मच- अनारदाना
  • 1/2 चम्मच- जीरा पाउडर
  • 1 कप- पानी
  • तलने के लिए- तेल
  • स्वादानुसार- सेंधा नमक

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आलू को धोकर, छीलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब कुट्टू के आटे के साथ आलू मिक्स कर लें।
  • अब आलू के साथ अन्य इंग्रीडिएंट्स को भी मिला लें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर मोटा बैटर बनाएं।
  • बैटर ज्यादा मोटा होना चाहिए वर्ना पकोड़े स्वादिष्ट नहीं बनेंगे।
  • अब तलने के लिए तेल गर्म करें। एक चम्मच की मदद से आप इसका शेप बनाकर तेल में डाल सकते हैं या फिर हाथ से ही ये कर सकते हैं।
  • पकोड़ों को गोल्ड और क्रिप्स होने तक पकाएं।
  • इसके बाद एक्स्ट्रा तेल निकालकर गर्मा गर्म किसी हरी चटनीया सॉस के साथ खाएं।

पान ठंडाई

Pan thandai

सामग्री

  • 2- पान के पत्ते
  • 4- इलायची
  • ¼ कप- पिस्ता
  • 2 कप- दूध
  • 2 चम्मच- चीनी

इसे ज़रूर पढ़ें-इन 5 आसान स्टेप्स से बनाएं अमरूद की ठंडाई, ये है शिव जी का प्रिय भोग

बनाने का तरीका

  • पान ठंडाई बनाने के लिए मिक्सर में पान के पत्ते, पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध डालकर पीस लें।
  • अब बाकी बचा डेढ़ कप दूध डालकर एक बार फिर से ब्लेंडर में मिक्स करें।
  • बस तैयार है आपकी पान ठंडाई। आप चाहें तो इसमें अपने हिसाब से बर्फ भी डाल सकती हैं।
  • इन व्यंजनों को अपनी थाली का हिस्सा जरूर बनाएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।