हरी चटनी पुलाव डिनर में यूं तैयार करें, लोग पूछेंगे कैसे बनाया

आज हम आपके लिए एक खास किस्म के पुलाव की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'हरी चटनी पुलाव'। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी चटनी पुलाव हरियाणा, हैदराबाद आदि जगहों पर फेमस है। हरा धनिया और टमाटर, प्याज में बनने वाले इस पुलाव में बासमती चावल का प्रयोग किया जाता है।
View this post on Instagram
हरी चटनी के साथ इसमें मक्खन का तड़का भी लगाया जाता है, जो इसे और भी टेस्टी और लाजवाब बनाता है। इसके अलावा इसमें वेजिटेबल, कॉर्न आदि पुलाव में डाले जाते हैं। आप चाहें तो इसे किसी स्पेशल दिन या फिर किसी खुशी के मौके पर भी बना सकती हैं।
हरी चटनी पुलाव Recipe Card
आप घर पर इन आसान स्टेप्स से हरी चटनी पुलाव तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- पुलाव चावल के लिए
- तेल - 4 बड़े चम्मच
- काली इलायची-2
- जीरा - 1½ छोटा चम्मच
- लहसुन- 2 चम्मच (कटा हुआ)
- तेजपत्ता- 2
- प्याज - ½ कप (कटा हुआ)
- कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वाद के लिए
- पानी - 1½ कप
- बासमती चावल - 1 कप
- चटनी के लिए
- धनिया पत्ती- 2 कप
- पुदीना- ½ कप
- हरी मिर्च - 2 चम्मच
- अदरक- 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
- नमक - स्वाद के लिए
- काला नमक - 1 चम्मच
- नींबू का रस- 4 बड़े चम्मच
- टमाटर - ½
- प्याज- ½
- भुना जीरा-2 चम्मच
- लहसुन की कलियां - 5-6
- ठंडा पानी - एक कप
- तड़के के लिए
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- हींग - ½ छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा-सा तेल डालें और जीरा, तेजपत्ता आदि सामग्री डालकर चला लें।
- Step 2:
अब गैस धीमा कर दें और चावल डालने के बाद पैन को ढक्कन से ढक दें।
- Step 3:
जब पुलाव पक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 4:
अब चटनी के लिए मिक्सर ग्राइंडर में धनिया, पुदीना, आधा टमाटर, प्याज आदि डालें और पीस लें।
- Step 5:
अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा-सा मक्खन डालें और फिर चटनी डालकर मिला लें।
- Step 6:
जब चटनी में उबाल आ जाए तो फिर इसमें पुलाव डाल दें। बस आपका हरी चटनी पुलाव तैयार है।
बनाने का तरीका

- हरी चटनी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा-सा तेल डालें और इसे गर्म होने दें। (मैकरोनी पुलाव रेसिपी)
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कुटी हुई काली इलायची, जीरा, तेजपत्ता, कटा हुआ लहसुन और कटा हुआ प्याज डालें और लगातार चलाती रहें।
इसे ज़रूर पढ़ें- 20 मिनट में घर पर बनाएं टेस्ट से भरपूर जाफरानी पुलाव, जानें रेसिपी
- अब इसमें कुटी हुई कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डालें। इसे 2 मिनट पकने दें फिर पैन में पानी डालें। जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमें बासमती चावल डाल दें।
- अब गैस धीमा कर दें और पैन को ढक्कन से ढक दें। इसे 10 से 15 मिनट तक या जब चावल पकने तक पका लें। (30 मिनट में बनाएं ये 3 पुलाव रेसिपी)
- जब पुलाव पक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब चटनी के लिए मिक्सर ग्राइंडर में धनिया, पुदीना, आधा टमाटर, प्याज आदि डालें और पीस लें।
- अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा-सा मक्खन डालें। मक्खन के पिघलने पर इसमें हींग डाल दें और फिर चटनी डालकर मिला लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं लौकी का स्वादिष्ट पुलाव और खाने का लें भरपूर मज़ा
- जब चटनी में उबाल आ जाए तो फिर इसमें पुलाव डाल दें। अब पुलाव को थोड़ा पका लें और फिर गैस बंद कर दें।
- बस आपके चटनी पुलाव तैयार है जिसे आप गर्मागर्म सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।