किसी भी व्रत के लिए आप भी बनाएं इन शानदार रेसिपीज को

किसी भी भारतीय घर में व्रत को लेकर बेहद ही सचेत रहते हैं। चाहें वो पूजा-पाठ की सामग्री हो, तरीका हो या फिर व्रत में खाने के लिए कुछ रेसिपी हो। भारत में लगभग हर महीने में कोई न कोई पर्व या त्योहार रहता ही है, ऐसे में भारतीय महिलाएं हर बार एक ही फलाहार खा-खाकर बोर हो जाती है। ऐसे में जाहिर वो अगले किसी व्रत में कुछ अलग फलाहार बनाने के बारे में ज़रूर सोचती हैं लेकिन, कुछ अलग रेसिपी मालूम नहीं होने के चलते नहीं बनाती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ अलग और कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप किसी भी व्रत में शामिल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।
खीरे के पौकौड़े

सामग्री
सिंघाड़े का आटा-2 कप, सेंधा नमक-स्वादानुसार, हरी मिर्च-2, खीरा-2, धनिया पाउडर-1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप खीरा को साफ करके छिल लीजिये और उसे कद्दूकस कर लीजिये। इसे एक बार निचोड़ कर पानी भी निकाल लीजिये।
- इसके बाद एक बर्तन में आटा, नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- थोड़ी देर बाद इसमें कद्दूकस खीरा के साथ हल्का पानी डालकर अच्छे से बैटर तैयार कर लीजिये।
- इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें और तैयार बैटर में से थोड़ा लेकर कपौड़े तलने के लिए कढ़ाई में डालें।
- इसे अच्छे से डीप फ्राई करके किसी प्लेट में निकाल लीजिये और खाने के लिए सर्व कीजिये।
इसे भी पढ़ें: खाने में स्वाद का तड़का लगाना है तो ट्राई करें हरियाणा की ये शानदार रेसिपीज
साबूदाने के पराठे

सामग्री
साबूदाना-1/2 कप भीगे हुए, मूंगफली पाउडर-1/2 कप, उबले आलू-2, धनिया पत्ता-1 चम्मच, सेंधा नमक-स्वादानुसार, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- साबूदाने का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाना, मूंगफली पाउडर, आलू, धनिया पत्ता, हरी मिर्च और नमक को डालकर बैटर तैयार कर लीजिये।
- इसके बाद हाथों में घी से थोड़ा ग्रीस कर लीजिये ताकि पराठा बनाते समय हाथों में चिपके नहीं।
- अब आप स्टेप 2 को ध्यान में रखते हुए पराठा बना लीजिये और घी डालकर गरम किये हुए पैन में पराठा को डालें और सुनहरा होने तक दोनों साइड अच्छे से पका लीजिये।
- तैयार है टेस्टी और शानदार फलाहार डिश सर्व करने के लिए। इसे आप दही के साथ भी सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ठंड के मौसम में पसंद करेंगे बच्चे इन स्वादिष्ट फूड्स को, आप भी बनाएं
आलू का चिला

सामग्री
आलू- 200 ग्राम, जीरा-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-3 बारीक़ कटी हुई, सेंधा नमक-स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1/2 चम्मच, सिंघाड़े का आटा-3 चम्मच, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, घी-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप आलू को साफ कर लीजिये और छीलकर उसे कद्दूकस करके किसी बर्तन में निकाल लीजिये।
- अब इस कद्दूकस आलू में जीरा, नमक, हरी मिर्च, धनिया, काली मिर्च पाउडर और आटा को डालकर अच्छे मैश कर बैटर तैयार कर लीजिये।
- इसके बाद एक पैन में घी डालकर गरम करें और तैयार बैटर को पैन में डालकर अच्छे से फैला दीजिये।
- एक साइड पकने के बाद दूसरे साइड भी घी डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से पका लीजिये।
- तैयार है आलू का चिल्ला फलाहार में खाने के लिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@wp-conten,maayeka.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।