अगर सुबह-सुबह पिएंगी ये चाय तो बच जाएंगे आपके लाखों रुपये

क्या आपने कभी सोचा है कि लोग सुबह-सुबह गरम पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने की सलाह क्यों देते हैं? अगर नहीं मालूम है तो आप लाख टके के सवाल का जवाब से अनजान हैं। दरअसल सुबह उठकर अधिकतर लोग गरम पानी पीते हैं और उसके बाद कॉफी या चाय पीते हैं। सुबह की चाय और कॉफी टेस्टी तो काफी लगती है लेकिन यह आपको अनजाने में मौत के मुंह में ढकेल रही है। कैसे?
दरअसल सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में गैस की समस्या होती है जो आगे चलकर एसीडिटी की बीमारी का कारण बनती है। एसीडिटी की बीमारी से ही अन्य बीमारियों की शुरुआत होती है।
स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सालय की डॉ. दिव्या कहती हैं कि सुबह कभी भी खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इससे एसीडिटी की समस्या तो होती ही है। साथ में कब्ज और सिरदर्द की समस्या भी शुरू हो जाती है। इसलिए सुबह चाय या कॉफी पीने के बजाय नींबू और शहद की चाय पिएं। इससे बनी चाय आपको जिंदगी भर के लिए हेल्दी रखेगी और भविष्य के आपके लाखों रुपये बचाएगी।

नींबू और शहद के चाय के फायदे
नींबू और शहद के चाय बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 नींबू
- 2 चम्मच शहद
- 2 काली मिर्च और एक इलायची
- 2 कप पानी
चाय बनाने की विधि
सबसे पहले पानी गरम करें। फिर इसमें इलायची और काली मिर्च पीसकर डाल दें। एक मिनट तक इसे पकने दें। फिर इसमें एक नींबू का रस और दो चम्मच शहद डाल दें। फिर इसे दो मिनट तक पकाएं। दो मिनट बाद इसे कॉफी मग में सर्व करें और पिएं। पहला दिन आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन तीसरे दिन से आपको इसकी आदत हो जाएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।