पानी से है प्यार तो एक बार जरूर घूमने जाएं मालदीव

अगर आप सपनों सी सुंदर जगह घूमना चाहती हैं तो आपको कम से कम एक बार मालदीव की सैर जरूर करनी चाहिए। यहां के वॉटरविला आपका मन मोह लेंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2018-08-17, 18:32 IST
activities to enjoy in maldives main

अगर आप जन्नत की सैर करना चाहती हैं तो आपको मालदीव घूमने के बारे में प्लानिंग करनी चाहिए। मालदीव में ऐसी कई जगहें हैं, जहां घूमने के बाद आपके दिल को मिलेगा सुकून। यह ऐसी जगह है, जहां की खूबसूरती शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। आइए जानते हैं कि मालदीव में आप किन-किन चीजों की मजा उठा सकते हैं-

ब्लू लैंडस्केप

activities to enjoy in maldives inside

मालदीव में आपको नीले रंग का लैंडस्केप कुछ इस तरह से नजर आएगा कि आप उसे निहारती ही रह जाएंगी। यह किसी कवि की कल्पनाओं जैसा नजर आता है। समंदर का नजारा ऐसा है कि आपके चेहरे पर मुस्कान बिखर जाए। अगर आपने घूमने के लिए बकेट लिस्ट बना रखी है तो मालदीव को उसमें जरूर शामिल करें। 

लगून हैं बेहद खूबसूरत

अगर आपको पानी में रहना अच्छा लगता है तो मालदीव के लगून में गोते लगाकर आपका दिल जोर से धड़कने लगेगा। आर्टिफिशियल पूल्स और इंडोर वॉटर गेम्स का आपने चाहें जितना मजा लिया हो, जब आप हिंद महासागर के अद्भुत नजारे देखेंगी तो आप बाकी सबकुछ भूल जाएंगी। यहां पानी बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर है। जब आप यहां के पानी में चलें तो आपको रेत में अपने पैर साफ नजर आएंगे। आप सोच में पड़ सकती हैं कि यह ख्वाब है या हकीकत।

activities to enjoy in maldives inside

एकांत में सुकून के पल

चूंकि मालदीव में घूमना थोड़ा महंगा है, इसीलिए यहां अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की तुलना में कम सैलानी आते हैं। अगर आपको एकांत में अच्छा लगता है तो आपको यहां काफी सुकून का अहसास होगा। 

Read more : 10 हज़ार के बजट में भारत की इस खूबसूरत जगह पर जाना चाहेंगी शीबा आकाशदीप

activities to enjoy in maldives inside

वॉटर विला का मजा उठाइए

मालदीव में अगर आप अनूठे अनुभवों का मजा उठाना चाहते हैं तो आपको यहां के वॉटर विला का मजा उठाना चाहिए। इनकी खासियत यह है कि ये पानी के ऊपर बने हुए हैं और यहां स्टे करते हुए आपको रॉयल होने का अहसास होगा। मुमकिन है कि इन अनुभवों को अपने दोस्तों के सामने जाहिर करने के बाद वे आपसे जलने लगें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।