शेफ कविराज खियालानी से जानें बची हुई इडली से कैसे बनाएं टेस्टी रेसिपीज

घरों में इडली बनाना और खाना बहुत आम है और ये अपने आप में बहुत ही स्वादिष्ट और भरपूर आहार है। इडली खाना और खिलाना अब दक्षिण भारत तक ही सीमित नहीं रह गया है और इसे पूरे विश्व में खाया जाता है। ये आसानी से बनने वाली डिश है जो न सिर्फ पारंपरिक तरीके से पकाई जाती है बल्कि इसे फ्यूजन डिश के तौर पर भी बहुत जगह खाया जाता है।
इडली हमारे किचन में कई बार बनाई जाती है और इसे ब्रेकफास्ट, ब्रंच या फिर शाम के खाने के लिए या फिर स्नैक्स के तौर पर कई बार इस्तेमाल किया जाता है। इडली पारंपरिक तौर पर तो चावल, दाल के मिक्सचर से बनती है, लेकिन अब हम इसे कई तरह के ग्रेन्स, दाल आदि के कॉम्बिनेशन में देखते हैं और सुपरफूड्स को भी इडली में शामिल किया जाता है।
ओट्स, बाजरा, रागी, किनुआ, साबूदाना, पोहा, सूजी आदि अपनी पसंद के हिसाब से कई तरह की इडली खाई जाती है और इसे हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से स्टीम करता है। पर अक्सर समस्या ये सामने आती है कि हम जरूरत से ज्यादा इडली बना देते हैं और उसके कारण डाइनिंग टेबल पर जरूरत से ज्यादा खाना बच जाता है। अगले दिन उस खाने का क्या किया जाए ये सवाल आपके सामने भी आता होगा। पर क्या आप जानते हैं कि इससे कई अलग तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इडली को कई अन्य तरह की रेसिपीज में कनवर्ट कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 1 कटोरी बेसन से बनाई जा सकती हैं ये 5 रेसिपीज
1. झटपट तड़केवाली इडली-
सामग्री-
- 10-12 बची हुई इडली
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच घी
- 8-10 करी पत्ते
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
- 1 छोटा प्याज कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 कप पानी
- 2 चम्मच धनिया और पुदीना
- 2 छोटा चम्मच सूखा अनारदाना या फिर 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 2 चम्मच नींबू का रस
विधि-
- सभी इंग्रीडियंट्स को एक साथ रख लें
- अब पैन में तेल और घी गर्म कर उसमें हींग डालें और उसे कुछ सेकंड रहने के बाद जीरा, राई, करी पत्ता डालें
- जब ये भुन जाए तो इसमें प्याज और मिर्च डालकर भूनें और कुछ मिनट बाद थोड़ा सा पानी और स्वादानुसार नमक डालें
- अब 2-3 मिनट के लिए इसे पकाएं और इडली को छोटे-छोटे पीस में काटकर इसमें मिक्स कर लें।
- ऊपर से धनिया, पुदीना, चाट मसाला या अनारदाना आदि डालकर पकाएं और 3-4 मिनट तक ऐसे ही रहने दें
- अब ऊपर से नींबू का रस डालें और चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
2. चाट वाली इडली
सामग्री-
- 10-12 छोटे साइज में कटी हुई इडली जिसे डीप फ्राई किया हो
- 1 कप फेंटा हुआ दही
- 2-3 चम्मच इमली की चटनी
- 2-3 चम्मच हरी चटनी
- 1 छोटा प्याज कटा हुआ
- 1/2 कप उबले और मैश किए आलू
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच भुना-कुटा जीरा
- 2 चम्मच धनिया-पुदीने की पत्तियां
- 1/4 कप अनारदाना
- सेव/ पापड़ी आपकी पसंद के अनुसार
विधि-
- सभी इंग्रीडियंट्स को एक जगह रहें और उसके बाद चाट बनाना शुरू करें
- सबसे पहले दही के ऊपर इडली डालें फिर, उबले आलू और अन्य इंग्रीडियंट्स आपके स्वाद के अनुसार
- इसके बाद सेव, क्रश की हुई पापड़ी, अनारदाना, धनिया-पुदीना, नींबू का रस और चाट मसाला डालें
- इसके बाद इसे तुरंत सर्व कर खाएं।
3. नटखट इडली का नाश्ता
सामग्री-
- 10-12 इडली
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच घी
- 10-12 करी पत्ते
- 2-3 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच चॉप की हुई अदरक
- 1 छोटा प्याज चॉप किया हुआ
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2-3 चम्मच ग्रेट किया हुआ नारियल
- 2 चम्मच धनिया पत्ते चॉप किए हुए
- 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 2 बड़े चम्मच भुनी-कुटी मूंगफली
- 2 चम्मच नींबू का रस
- उबली हुई गाजर-मटर आदि
विधि-
- सबसे पहले एक पैन में तेल और घी डालें और फिर तड़के के सारे इंग्रीडियंट्स डालें
- अब जब तड़का भुन जाए तो इसमें प्याज, अदरक, मिर्च डालकर थोड़ा भूनें और इनके सॉफ्ट होने के बाद टमाटर डालें
- अब थोड़ा सा पानी डालकर भूनें और फिर उबली हुई सब्जियां डाल दें
- जब तक ये पक रहा है तब तक इडली को ब्लेंडर में डालकर एक पाउडर बना लें।
- अब नमक, हल्दी, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, नारियल, मूंगफली आदि साथ में मिलाकर अच्छे से टॉस करें और मिक्सचर में डालें।
- इडली के पाउडर के साथ मिलाकर इसे पैन में पकाएं और 2-3 मिनट तक रहने दें।
- अब इस मिक्सचर में नींबू का रस निचोड़ें और ऐसे ही सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें- प्रेशर कुकर में सब्जी बनाने के ये 5 हैक्स जान लेंगी तो कुकिंग गैस और समय दोनों बचेंगे
4. टकाटक इडली
सामग्री-
- 10-12 इडली
- 1 चम्मच तेल
- 2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन चॉप किए हुए
- 2 छोटा चम्मच हरी मिर्च चॉप की हुई
- 2 छोटा चम्मच हरा प्याज चॉप किया हुआ
- 1 छोटा शिमला मिर्च चॉप किया हुआ
- 1/2 कप पानी
- 2 छोटा चम्मच सोया सॉप
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च सॉस
- 2 छोटा चम्मच हरी मिर्च सॉस
- 1/2 कप उबला स्वीट कॉर्न
- नमक काली मिर्च कुटी हुई स्वाद के अनुसार
- 2-3 चम्मच पानी और कॉर्न फ्लॉर का घोल
- 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ते कटे हुए
- 2-3 चम्मच हरा प्याज गार्निश के लिए
विधि-
- बची हुई इडली को छोटे-छोटे पीस में काटकर डीप फ्राई करें जब तक वो गोल्डन ब्राउन नहीं हो जाती
- इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और अदरक, लहसुन, मिर्च, प्याज आदि डालकर 2 मिनट तक उसे भूनें
- इसके बाद इसमें शिमला मिर्च और पानी डालें और साथ ही सॉस, नमक, कालीमिर्च आदि डालें।
- अब इसे उबलने के लिए छोड़ें और थोड़ी देर में कॉर्न फ्लॉर वाला सॉल्यूशन डाल दें।
- इसे 2मिनट तक पकाएं और फिर धनिया पत्ते और फ्राई इडली डालें।
- अब इसे 2 मिनट तक ऐसे ही रखें और फिर गार्निश करने के लिए हरा प्याज डालकर सेजवान सॉस के साथ तुरंत सर्व करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।