Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

घर पर बची हुई बिरयानी से बनाएं टेस्‍टी कबाब रेसिपी

आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको शेफ कुणाल कपूर की बताई घर पर बची हुई बिरयानी से टेस्‍टी कबाब बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2021-08-16, 11:54 IST
biryani kebab recipe

बिरयानी बच गई है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, इसका इस्‍तेमाल आप स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने में करें। जी हां आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में बिरयानी कबाब बनाना बता रहे हैं, जो एक झटपट बनने वाला नाश्ता है, जिसे बची हुई बिरयानी से आसानी से बनाकर चटनी या सॉस के साथ परोसा जाता है।

बचे हुए बिरयानी कबाब दुनिया में हाल के ट्रेंडिंग खाद्य पदार्थों में सबसे फेमस में से एक है। इसे बनाना आसान है और यह स्वादिष्ट होता है। जब बिरयानी खाकर दिल भर जाए, तब इससे कबाब बनाएं और चाय के साथ मजे से खाएं। इस रेसिपी के बारे में हमें सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के इंस्‍टाग्राम को देखने के बाद पता चला। आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानें।

बिरयानी के टेस्‍टी कबाब रेसिपी Recipe Card

बची हुई बिरयानी से बनाएं टेस्‍टी कबाब

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • वेज बिरयानी- 2 कप
  • उबला और मैश किया हुआ आलू- 1 कप
  • कद्दूकस पनीर- ½ कप
  • हरी मिर्च कटी हुई - 1
  • हरा धनिया कटा हुआ- 2 बड़ा चम्‍मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स (ड्राई)- कोटिंग के लिए
  • फ्राई करने के लिए तेल
  • मैदा- ¼ कप
  • पानी- आवश्‍कतानुसार

Step

  1. Step 1:

    बाउल में वेजिटेबल बिरयानी, मैश किए आलू, कद्दूकस पनीर, हरा धनिया और हरी मिर्च डालें।

  2. Step 2:

    इसे एक बाउल में अच्‍छी तरह से मैश करके मिश्रण तैयार करें।

  3. Step 3:

    थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर गोल आकार दें।

  4. Step 4:

    अब एक प्याले में मैदा का गाढ़ा घोल बनाएं।

  5. Step 5:

    कबाब को बैटर में और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में मिला लें। पैन में कबाब डालकर फ्राई करें।

  6. Step 6:

    बची हुई बिरयानी के टेस्‍टी कबाब तैयार है। इसे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में बची हुई वेजिटेबल बिरयानी, मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरा धनिया और हरी मिर्च डालें।
  • इसे एक बाउल में अच्‍छी तरह से मैश होने तक मिलाएं और मिश्रण तैयार करें।
  • मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर गोल आकार दें।
  • अब एक प्याले में मैदा का गाढ़ा घोल बनाने के लिए पानी, नमक डालकर मिलाएं और गाढ़ा घोल बना लें।
  • एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स लें। कबाब को बैटर में और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में मिला लें।
  • एक कड़ाही में थोड़ा तेल लें और गरम करें। पैन में कबाब डालकर फ्राई करें।
  • सभी तरफ समान रूप से गोल्‍डन ब्राउन होने तक हिलाते रहें और कबाब को प्लेट में निकाल लें।
  • बची हुई बिरयानी से बने टेस्‍टी कबाब तैयार है। इसे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

Article & Image Credit: Chef Kunal (@Instagram)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।