Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

कुट्टू पनीर पकौड़े से नवरात्रि व्रत का लें आनंद, जानें आसान रेसिपी

Kuttu Paneer Pakora Easy Recipe: अगर आप नवरात्रि व्रत के दौरान कुछ नया बनाने की सोच रही हैं तो एक आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार कर सकती हैं कुट्टू के आटे और पनीर के स्वादिष्ट पकौड़े।   
Updated:- 2023-03-25, 08:00 IST
kuttu paneer pakora recipe for vrat

नवरात्रि के नौ दिनों में लोग माता प्रसन्न करने के लिए कई उपाय और व्रत उपवास करते हैं। व्रत के दौरान फलाहार का सेवन किया जाता है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि में रोज फलाहारी चीजों का सेवन करने के साथ कुछ नया बनाना चाहती हैं, जो स्वाद से भरपूर हो तो आप कुट्टू पनीर पकौड़े बना सकती हैं।

कुट्टू का आटा व्रत में आपको एनर्जेटिक बना सकता है और पनीर भी आपके स्वाद को बढ़ाता है। आज हम आपको कुट्टू और पनीर के पकौड़ों की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी खूब जचेगा।

कुट्टू पनीर पकौड़े की रेसिपी Recipe Card

कुट्टू पनीर पकौड़े की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 45 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • कुट्टू का आटा-1 कप
  • जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
  • सेंधा नमक - आवश्यकतानुसार
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया- 1 /2 कप
  • तलने के लिए घी -आवश्यकतानुसार
  • पनीर टुकड़ों में कटा हुआ - 2 कप

Step

  1. Step 1:

    एक बाउल में कुट्टू के आटे के साथ सेंधा नमक, जीरा और हरा धनिया मिलाएं। इसमें पानी डालें और घोल तैयार करें।

  2. Step 2:

    टुकड़ों में कटा हुआ पनीर लें और कढ़ाही में घी या व्रत वाला तेल डालकर गर्म करें।

  3. Step 3:

    पनीर के टुकड़ों को कुट्टू के आटे में मिलाएं और गर्म तेल की कढ़ाही में एक-एक करके पनीर डालें।

  4. Step 4:

    पकौड़ों को धीमी गैस में तलें और क्रिस्पी होने तक पकने के बाद कढ़ाही से बाहर निकाल लें।

  5. Step 5:

    पकौड़े तैयार हैं, इनका मजा चाय के साथ उठाएं।

कुट्टू पनीर पकौड़ा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें और उसमें सेंधा नमक, जीरा और हरा धनिया मिलाएं।
  • कुट्टू के आटे (कुट्टू के आटे की आसान रेसिपीज) को अच्छी तरह से मिलाते हुए इसमें पानी डालें और घोल तैयार करें।
  • आप टुकड़ों में कटा हुआ पनीर भी ले सकती हैं और इसे चौकोर आकार में काट भी सकती हैं।
  • कढ़ाही में घी या व्रत वाला तेल डालकर गर्म करें और गैस की फ्लेम धीमी करें।
  • पनीर के टुकड़ों को कुट्टू के आटे में मिलाएं और कढ़ाही में एक-एक करके पनीर डालें।
  • पकौड़ों को धीमी गैस में तलें और क्रिस्पी होने तक पकाएं। पकौड़े पकने के बाद एक-एक करके कढ़ाही से बाहर निकाल लें और हरी चटनी या चाय के साथ मजा उठाएं।

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri Special: इन आसान स्टेप्स से तैयार करें सीताफल की रबड़ी

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।