K-Obsessed: मीठा है खाना तो एक बार हनीकॉम्ब टॉफी जरूर बनाना, यह रही आसान रेसिपी

अगर आपको कोरियन फूड पसंद है, तो एक बार हनीकॉम्ब टॉफी की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। इससे न सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि स्वाद भी ऐसा है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाना पसंद करेंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-04, 03:00 IST
korean style honeycomb toffee recipe in hindi

एक वक्त था जब डालगोना कॉफी का काफी ट्रेंड था, ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी रेसिपी काफी सिंपल है और लोग बिना किसी परेशानी के इसे झटपट बना लेते हैं। बता दें कि यह रेसिपी गूगल सर्च के अनुसार टॉप सर्चड रेसिपी की लिस्ट में थी। 

दूध के ऊपर एक कॉफी मिश्रण को मिक्स कर इस स्वादिष्ट कॉफी को ज्यादातर लोगों ने घर में ट्राई किया। हालांकि, ज्यादातर भारतीय को यह रेसिपी कुछ अलग नहीं लगी। उनके मुताबिक यह बिल्कुल फेंटी हुई कॉफी है, लेकिन अब डालगोना की जगह एक और रेसिपी इन दिनों ट्रेंड में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कोरियन हनीकॉम्ब टॉफी जिसे डालगोना टॉफी के नाम से भी जाना जाता है। 

इसका स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि आपका एक बार नहीं, बल्कि बार-बार बनाने का मन करेगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी क्या है।  

क्या है हनीकॉम्ब टॉफी? 

Is toffee the same as honeycomb

यह कोरिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे बेहद अलग अंदाज से तैयार किया जाता है। कहा जाता है इसे बनाने के लिए शहद, शुगर, मक्खन, बेकिंग सोडा और डार्क चॉकलेट आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि हनीकॉम्ब का लॉलीपॉप और ट्रॉफी को कोरियन स्टाइल में डिजाइन किया जाता है, जिसे डालगोना कैंडी के नाम से भी जाना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर तीस रुपये में बनाएं केसर का विकल्प, रंग और रूप में नहीं होगी कोई कमी

इसे बनाना वाकई बहुत आसान है। आप इसमें अपनी पसंद के मुताबिक चीजों को एड कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में आपको जो पसंद है आप इसमें वो डालें।  

हनीकॉम्ब टॉफी की रेसिपी 

honeycomb easy recipe

इसे बनाना वाकई बहुत आसान है। आप इसमें अपनी पसंद के मुताबिक चीजों को एड कर सकते हैं। 

सामग्री 

  • शहद- 2 चम्मच
  • चीनी-  1 कप
  • मक्खन- 1 कप
  • बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
  • डार्क चॉकलेट- आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका 

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक एल्यूमीनियम ट्रे को फॉइल पेपर और मक्खन से तैयार करें। 
  • फिर एक बाउल में सभी सामग्री को निकाल लें। साथ ही, गैस पर नॉन स्टिक पैन को गर्म करने के लिए रख दें। 
  • पैन गर्म होने के बाद मक्खन डालकर पिघलाएं और फिर चीनी, शहद, कॉर्न सिरप और पानी डालकर लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर पकाएं। 
  • फिर बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं और एल्यूमीनियम ट्रे में डालकर फैला लें। जब यह सूखने लगे तो पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डालकर एक प्लेट में निकाल लें। 
  • ऊपर से चीनी का छिड़काव करें और सर्व करें। अगर आप चाहें तो इसकी कैंडी भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस स्टिक का इस्तेमाल करनाहोगा।  

इसे जरूर पढ़ें- इस तरह झटपट बनाएं भाटा-भजिया, खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

ध्यान रखें ये टिप्स 

honeycomb recipe in hindi ()

  • कैंडी बनाने के लिए चीनी की मात्रा का ध्यान रखें। अगर चीनी ज्यादा डालेंगी, तो कैंडी ठंडी होने के बाद सख्त हो जाएंगी। 
  • कैंडी को हमेशा हल्की आंच पर पकाएं। हल्की आंच पर कैंडी बिल्कुल परफेक्ट बनेगी और शहद जलेगा भी नहीं।
  • शहद बहुत जल्दी गर्म होता है, इसलिए ध्यान रखें कि आप टेम्परेचर को सही से मेंटेन करें। इसके जलने से आपकी डिश भी खराब हो सकती है। 
  • डालगोना की मात्रा का भी ध्यान रखें, क्योंकि अगर आप ज्यादा डालगोना डालेंगे तो टॉफी में कड़वाहट आ जाएगी। 

     

क्यों आ गया ना आपके मुंह में भी पानी! चलिए तो अब तैयार हो जाइए इस डिश को बनाने के लिए और मजे से अपना ड्रामा देखते हुए इसका आनंद लीजिए। आप आगे कौन-सी कोरियन डिश की रेसिपी जानना चाहेंगे, हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।