herzindagi
cake baking hacks tips main

परफेक्ट केक बनाना बच्चों का काम है, जानिए ये सीक्रेट टिप्स

केक बनाना मुशकिल नहीं बल्कि बच्चे बना लें इतना आसान काम है। अगर आप परफेक्ट केक नहीं बना पाती तो जाने से सीक्रेट केक बेकिंग टिप्स 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-21, 13:34 IST

केक बनाना बहुत ही आसान है, इतना आसान कि बच्चे भी परफेक्ट केक बना सकते हैं। लेकिन फिर भी ऐसा क्यों होता है कि किसी के हाथों से परफेक्ट केक बनता है तो उसी सामग्री से कोई दूसरा उस केक को बनाता है तो उनके केक का स्वाद ही नहीं आता। परफेक्ट केक बनाने का सीक्रेट अगर आप नहीं जानती तो आपको ये भी जरुर पता होना चाहिए। 

परफेक्ट केक बनाना यूं तो बच्चों का काम है लेकिन अगर आप उसे बनाने के सीक्रेट जानती हों। छोटी-छोटी बातों से केक को स्वादिष्ट कैसे बनाया जाए आइए जानते हैं-

केक बनाने की सामग्री के टिप्स 

cake baking hacks tips inside

Image Courtesy: Pxhere.com

केक बनाते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस भी सामान का इस्तेमाल कर रही हैं नो रूम टेम्परेचर पर होना चाहिए। इससे केक ज्यादा स्वादिष्ट और सॉफ्ट बनता है। केके में अंडे, दूध और मक्खन या जो भी सामग्री आप इस्तेमाल कर ही हैं वो नॉमर्ल तापमान पर ही होनी चाहिए। अगर दूध, मक्खन या अंडे फ्रिज में रखे हैं तो आप उन्हें केक बनाने से थोड़ देर पहले ही बाहर निकाल कर रख लें इससे उनका तापमान नॉर्मल हो जाएगा। फ्रिज में रखे दूध को आप 15-20 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रख कर उसका तापमान सामन्य कर लें इसी तरह से अंडे अगर फ्रिज में रखें हैं तो आप उन्हे केक बनाने से 15-20 मिनट पहले पानी में डूबोकर रख दें। परफेक्ट केक बनाने के लिए सारी सामग्री को नॉर्मल तापमान पर रखें। 

Read more: इन 5 तरीकों से आप बिना अंडे का केक बना सकती हैं

केक बनाने से पहले ओवन को प्रीहीट करना ना भूलें

अगर आप केक बना रही हैं तो ओवन में केक रखने से पहले आप उसे प्रीहीट कर लें। ऐसा करने से केक का मिश्रण जब आप ओवन में रखेंगी तो उस पर अलग से बुलबले नहीं बनेंगे। जब आप केक का बैटर बनाना शुरु करते हैं तभी आपको ओवन को प्रीहीट के लिए लगा देना चाहिए। अगर ओवन को प्रीहीट नहीं करेंगी तो केक बनने में ज्यादा समय लगेगा और हो सकता है कि केक उतना सॉफ्ट ना बनें जितना आप चाहती हैं। 

यह विडियो भी देखें

 

Read more: शेफ से सीखें fruit & nut cake की रेसिपी

cake baking hacks tips inside

Image Courtesy: Pxhere.com

परफेक्ट केक टिन का इस्तेमाल करें

परफेक्ट केक बनाने के लिए आप जिस टिन में केक का मिश्रण डालने वाली हैं उसका साइज़ भी परफेक्ट ही होना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आप 1 कप मैदे से केक बना रही हैं तो 7 इंच का टिन लें। अगर आप टिन का साइज़ मिश्रण के ज्यादा रखेंगी तो इससे केक जितनी देर आपको ओवन में रखकर बेक करना है वो ओवर कुक हो जाएगा जिससे आपको केक का परफेक्ट स्वाद नहीं मिलेगा और छोटे टिन में अगर आप केक का मिश्रण डालेंगी तो इससे केक फूलने के बाद ऊपर से जल जाएगा और बीच से कच्चा रह जाएगा। 

Read more: बेकिंग करने के हैं ये 5 शॉर्टकट तरीके

बार-बार ओवन का खोलकर ना देखें

केक बनाते समय आप बार-बार ओवन को खोलकर चेक ना करें। ऐसा करने से केक सॉफ्ट नहीं बनेगा। अगर केक बनाने के समय 20 मिनट दिया गया है तो आप उसे 13-14 मिनट बाद ही खोलकर देखें नहीं तो आपको परफेक्ट केक का स्वाद नही मिलेगा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।