आइस्ड टी पीना लगता है अच्छा, तो जानिए इसे अलग-अलग तरह से बनाने का तरीका

भारत में अधिकतर घरों में दिन की शुरूआत चाय की चुस्कियों के साथ ही होती है। खासतौर से, ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें अगर सुबह के समय चाय ना मिले तो उनका दिन शुरू ही नहीं होता है। हालांकि, चाय को लेकर हर किसी की पसंद अलग होती है। जहां किसी को अदरक और इलायची वाली चाय पसंद होती है, वहीं कुछ लोग ब्लैक टी या ग्रीन टी पीना अच्छा लगता है। इसी तरह, गर्म दिनों में लोग आइस टी को प्राथमिकता देते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि यह आपको भीतर तक ठंडक का अहसास करवाते हैं और अक्सर आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं।
अधिकतर आइस्ड टी में एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे कई तरह की हर्ब्स, फलों और सब्जियों की मदद से बनाया जाता है, जिसके कारण इनका बहुत अधिक एन्हॉन्स हो जाता है। हो सकता है कि आपको भी आइस टी पीना पसंद हो और आप हर बार एक अलग तरह से आइस टी पीना चाहते हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आइस टी बनाने की अलग-अलग रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छी लगेंगी-
इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के लिए बेहद नुकसानदायक हैं यह ड्रिंक्स, बिल्कुल भी पीने ना दें
मिंट आइस्ड टी
अगर आपको आइस टी पीना पसंद है तो आपने मिंट आइस टी अवश्य ही पी होगी। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसमें मिंट का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपको एक बेहतरीन टेस्ट देता है।
सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी
- 5 कप उबलता पानी
- ताजा पुदीना के 2 गुच्छा (छोटा, धोया और सूखा हुआ)
- 1/2 कप चीनी
विधि-
- सबसे पहले एक चायदानी में पानी उबालें।
- अब गैस को बंद कर दें और इस पानी में टी बैग्स डालकर 2-3 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।
- अब इसमें पुदीना और चीनी डालें।
- इसे चीनी को घुलने तक चलाएं।
- इसे चार-पांच मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।
- अब इसे छान लें और ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद बर्फ के टुकड़ों के साथ ठंडा-ठंडा परोसें।
इसे जरूर पढ़ें: टाइम की कमी के कारण हेल्थ का नहीं रख पाती हैं ख्याल, तो बनाएं यह क्विक मील रिपलेसमेंट शेक्स
लाइम और मिंट आइस्ड टी
यह आइस्ड टी डे टाइम में आपको एक बेहद ही रिफ्रेशिंग अहसास करवाती है।
सामग्री-
- 1 टी बैग्स
- डेढ़ कप पानी
- जीरो कैलोरी स्वीटनर
- नींबू के स्लाइस
- पुदीने की पत्तियां
विधि-
- सबसे पहले एक पैन में पानी को उबालें।
- अब गैस बंद करें और टी बैग्स को पानी में डालकर 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- आप पैन को लिड से ढककर रख दें।
- टीबैग्स निकालें और लिक्विड को किसी गिलास में निकालें।
- स्वीटनर के साथ इसमें थो़ड़ा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाए।
- अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और गार्निश के लिए नींबू के स्लाइस और पुदीने की टहनी का उपयोग करें।
अनार और लाइम आइस्ड टी
अगर आप एक डिफरेंट तरीके से आइस्ड टी को पीना चाहती हैं तो एक बार अनार और नींबू की मदद से बनने वाली इस आइस्ड टी (मैंगो आइस्ड टी बनाने का तरीका सीखें) को बनाकर देंखें।
सामग्री-
- 1 कप उबलता पानी
- 1 टी बैग्स
- एक चौथाई कप अनार का रस
- आधा नीबू (बारीक कटा हुआ)
- चीनी स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले पानी को उबालें और फिर उसमें टी बैग्स डालकर दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब इन टी-बैग्स को बाहर निकाल दें और इसे ठंडा होने दें।
- जब एक बार चाय ठंडी हो जाए तो इसमें अनार का रस, नीबू और चीनी मिलाएं।
- अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।