Homemade Pink Lipstick: होठों को गुलाबी बनाने में मदद करेगी ये खास होममेड पिंक लिपस्टिक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
-1764602203326.webp)
महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। वे न सिर्फ आउटफिट बल्कि मेकअप का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने होठों को गुलाबी बनने के लिए बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट या लिपस्टिक खरीदती हैं, तो अब आप अपने पैसों को बचा सकती हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास होममेड लिपस्टिक के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर कम खर्च में बना सकती हैं। आइए जानते हैं पिंक लिपस्टिक बनाने का सही और आसान तरीका।
घर पर कैसे बनाएं पिंक लिपस्टिक
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी अपने होठों को गुलाबी और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब बाजार के केमिकल वाले लिपस्टिक या दूसरे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर रहकर नेचुरल पिंक लिपस्टिक तैयार कर सकती हैं। इस लिपस्टिक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
-1764604236552.jpg)
पिंक लिपस्टिक बनाने के लिए सामग्री -
- स्ट्रॉबेरी पाउडर
- अनार का रस
- शिया बटर
- बादाम का तेल
यह भी पढ़ें : लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर जरूर लगाएं ये 4 चीजें, मुलायम और स्वस्थ रहेंगे आपके Lips
पिंक लिपस्टिक बनाने का तरीका -
- पिंक लिपस्टिक को घर पर रहकर बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा शिया बटर, बादाम का तेल दोनों बराबर मात्रा में निकाल लें।
- अब इन दोनों सामग्री के बाउल को गर्म पानी के बर्तन के ऊपर रख कर धीमी आंच पर पिघलाएं।
- दोनों को पिघालने के बाद आप इसमें थोड़ा स्ट्रॉबेरी पाउडर और अनार का रस मिलाकर अच्छी तरह घोल लें।
- अब इन सभी को तब तक फेंटें, जब तक की ये गाढ़ा ना हो जाएं।
- इसके बाद आप बाजार से सूखा लिपस्टिक ट्यूब या छोटी एयर टाइट डिब्बी में भर दें।
- अब इसे कम से कम 40 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
- अब आपकी लिपस्टिक बनकर तैयार है। इसे आप रोजाना लगा सकती हैं।
- इससे न सिर्फ आपके होंठ गुलाबी दिखेंगे, बल्कि यह आपके होठों को मुलायम और सॉफ्ट रखने में भी बेहद मदद करेगी।
![INS (85)]()
यह भी पढ़ें: होठों की ड्राइनेस से आप भी हैं परेशान, तो इस एक चीज को हफ्ते भर लगाने से मिलेगा आराम
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
- घर पर सस्ते में लिपस्टिक कैसे बनाएं ?
- पिंक कलर की लिपस्टिक बनाने के लिए आप घर पर रहकर चुकुन्दर या स्ट्रॉबेरी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
-1764604253717.jpg)