करेले के अचार से लेकर जानिए करेले की भुर्जी बनाने का तरीका

करेले स्वाद में भले ही कड़वा है, लेकिन इसके गुण बहुत ही मीठे होते हैं। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कई तरह के आवश्यक विटामिन्स व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, करेले में आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे मिनरल्स की भी अच्छी मात्रा होती है, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। आमतौर पर, मधुमेह रोगी इसका सेवन करते हैं, लेकिन अन्य लोग इसके कड़वे स्वाद के कारण इसे खाने से बचते हैं।
हो सकता है कि आपके घर में भी लोग करेले का नाम सुनकर नाक-मुंह सिकोड़ते हों और करेले का जूस तो कोई भी ना पीना चाहता हो। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो करेले को एक नहीं, बल्कि कई अलग तरीकों से बनाकर खाने की थाली में सर्व कर सकती हैं। इससे हर किसी को करेला बेहद पसंद भी आएगा और उन्हें इसके स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे। वहीं, अलग-अलग तरीकों से करेला बनाने से कोई भी इसे खाने में आना-कानी नहीं करेगा। तो चलिए जानते हैं करेले की मदद से बनने वाली डिफरेंट स्टाइल रेसिपी-
करेले का अचार
अगर आपके घर में हर किसी को खाने के साथ अचार खाना पसंद है तो ऐसे में आप करेले का अचार बना सकती हैं। इसे बनाकर लंबे समय तक खाया जा सकता है।
सामग्री-
- 2 कप करेला कटा हुआ
- 4 बड़े चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच गुड़ या ब्राउन शुगर
- 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चौथाई छोटा चम्मच हींग
- आधा छोटा चम्मच भुना मेथी पाउडर
- नमक स्वाद के लिए
इसे ज़रूर पढ़ें-लंच में बनाएं अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी, जानें इसकी रेसिपी
विधि-
- सबसे पहले करेले को सीधा काट लें और बीच से सारे बीज निकाल दें।
- अंदर से फ्लैश और बीज को निकालने के लिए एक चम्मच का प्रयोग करें।
- अब करेले को बारीक काट कर अच्छे से धो लें।
- अब कटे हुए करेले में लगभग हल्दी पाउडर और 1 छोटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसे लगभग 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 30 मिनट के बाद, आप देखेंगे कि करेले ने बहुत सारा पानी छोड़ दिया है। पानी को निचोड़ें।
- अब एक पैन लें और उसमें तेल गरम करें।
- इसमें राई, हींग और हल्दी पाउडर डालें। साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें।
- अब इसमें कटे हुए करेले डाल कर सब्जी के नरम होने तक भूनिए।
- इसके बाद इसमें इमली का पेस्ट, ब्राउन शुगर या गुड़ और नमक डालें।
- इसमें उबाल आने दें और करेले को पूरी तरह से पकने दें।
- करेले का अचार कुछ ही देर में गाढ़ा नजर आने लगेगा।
- अब इसमें रोस्टेड मेथी पाउडर डालें और आंच से उतार लें।
- मेथी पाउडर डालने के बाद ज्यादा देर न पकाएं, क्योंकि यह कड़वा हो जाएगा।
- इसे ठंडा होने दें और फिर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- इसे आप किसी भी डिश के साथ बेहद आसानी से सर्व कर सकती हैं।
करेले की भुर्जी
पनीर की भुर्जी तो आपने कई बार खाई होगी। अब आप करेले की भुर्जी भी बना सकती हैं। यह भी खाने में उतनी ही डिलिशियस होती है।
सामग्री-
- 4-5 करेले
- 2 मीडियम साइज प्याज, कटा हुआ
- 2 टमाटर, कटा हुआ,
- 1 हरी मिर्च, कटी हुई
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- जीरा
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- एक चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- धनिया पत्ती गार्निशिंग के लिए
विधि-
- सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से धो लें।
- अब इसे बारीक काट लें और लगभग आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आप इसे 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें। इससे करेले की कड़वाहट काफी कम हो जाती है।
- इसमें आपको काफी पानी नजर आएगा, उसे अच्छी तरह निचोड़ दें
- अब एक पैन में तेल डालक हींग और जीरा भूनें।
- फिर, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक प्याज का रंग गुलाबी न हो जाए।
- अब इसमें करेला डालें और प्याज के साथ 5-6 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद, इसमें टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर पकने दें।
- जब यह अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें।
- इसमें नींबू का रस डालें।
- सर्व करने से पहले हरे धनिये से गार्निश करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-हर फूड के साथ खाएं छुहारे की खट्टी-मीठी चटनी, जानिए आसान विधि
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।