Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

लंच में बनाएं अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी, जानें इसकी रेसिपी

लंच या फिर डिनर में झटपट बना सकती हैं अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है।
Updated:- 2021-09-18, 10:37 IST
kacche kele

कई बार महिलाएं खाने में क्या बनाए क्या नहीं, इसे लेकर काफी परेशान रहती हैं। रोज-रोज एक नई रेसिपी ढूंढना उनके लिए किसी टास्क से कम नहीं। अगर आपको भी यह एक मुश्किलकाम लगता है तो हम आपकी परेशानीको दूर कर देते हैं। आज एक ऐसी रेसिपी आपसे शेयर करेंगे, जिसे आसानी से झटपट बनाया जा सकता है। खास बात है कि इस रेसिपी को आप लंच या फिर डिनर और ब्रेकफास्ट तीनों के लिए बना सकती हैं।

कच्चे केले से कई अलग-अलग रेसिपी तैयार की जाती है, जिसमें कोफ्ता, ग्रेवी सब्जी, चोखा आदि शामिल हैं। हालांकि संजीव कपूर की यह रेसिपी थोड़ी अलग है। अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा। इसमें अन्य सब्जियों की तरह अलग-अलग इंग्रेडिएंट्स मिक्स करने की आवश्यकता नहीं होती बल्कि सिंपल तरीके से बनाई जा सकती हैं। तो आइए जानते हैं अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी कैसे बनाएं।

अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी Recipe Card

डिनर या फिर लंच में कुछ सिंपल और टेस्टी सब्जी बनाना चाहती हैं तो कच्चे केले की इस रेसिपी को ट्राई करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 45
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Singh

Ingredients

  • कच्चा केले- 3 से 4
  • कुकिंग ऑयल- 2 चम्मच
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- 1/2 चम्मच
  • मेथी-1 चुटकी
  • अदरक+लहसुन+हरी मिर्च-1
  • 1/2 चम्मच
  • करी पत्ता-10 से 12
  • हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
  • पानी- 1/4 कप
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • चीनी-1 चम्मच
  • हरा धनिया-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले केले को छीलने के बाद उसे कट कर दें। काटने के बाद इसे पानी में धो लें।

  2. Step 2:

    गैस ऑन करें और उसपर पैन को रख दें। पैन गर्म होने के बाद इसमें तेल मिक्स करें और इसी के साथ अजवाइन, जीरा, मेथी मिक्स कर दें।

  3. Step 3:

    इन सभी मसालों को तेल में एक मिनट तक भूनें और फिर उसमें अदरक, लहसुन वाला पेस्ट मिक्स कर दें। अब इसे 2 मिनट तक भूने।

  4. Step 4:

    इसके बाद पैन में करी पत्ता मिक्स और हल्दी पाउडर मिक्स करें। 1 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कटे हुए केले को मिक्स कर दें।

  5. Step 5:

    पैन में केले डालने के बाद चम्मच की मदद से इसे मिक्स कर करें। अब पैन को ढककर करीब 5 से 6 मिनट तक पकने दें।

  6. Step 6:

    अब ढक्कन को हटाए और हाथों से हल्का पानी का छिड़काव करें। इसके बाद वापस से पैन को ढक कर करीब 5 से 6 मिनट तक पकने दें।

  7. Step 7:

    पकने के बाद ढक्कन हटाए और उसमें नींबू का रस, चीनी मिक्स करें और 2 मिनट तक इसे मिक्स करते हुए पकाए।

  8. Step 8:

    जब यह अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया मिक्स कर दें। अब इसे पराठे, या फिर दाल-चावल के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीका

  • अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले केले को छिलकर उसे अच्छी तरह काट लें। आप इसे लंबा या फिर अन्य शेप में भी काट सकती हैं। काटने के बाद इसे पानी में धो लें।
  • अब गैस को ऑन करें और पैन रख दें। गर्म होने के बाद तेल डालें दें। अब इसमें अजवाइन, जीरा, मेथी मिक्स कर दें। इन सभी चीजों को तेल में अच्छी तरह भून लें और फिर अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट मिक्स कर दें। 2 मिनट तक इसे अन्य इंग्रेडिएंट्स के साथ मिक्स कर दें।

इसे भी पढ़ें:हर बार बनानी है सॉफ्ट रोटी तो अपनाएं ये 5 हैक्स

  • अब पैन में करी पत्ता डाल दें और फिर हल्दी पाउडर मिक्स करें। 1 मिनट तक चम्मच की मदद से इसे भून लें और फिर इसमें केले को मिक्स कर दें। इसे अच्छी तरह चलाने के बाद ढक्कन बंद कर करीब 5 से 6 मिनट तक पकने दें।
  • अब ढक्कन को हटाए और हाथों की मदद से पानी का हल्का छिड़काव करें। इसके बाद पैन को वापस से ढक दें और फिर 6 मिनट तक पकने दें। 6 मिनट बाद प्लेट को हटाए और फिर इसमें नींबू का रस और चीनी मिक्स कर दें।
  • केले की सब्जी को 2 मिनट तक पकने दें और फिर चेक करें, यह पकी है या नहीं। पक जाने के बाद गैस ऑफ कर दें और इसमें हरा धनिया मिक्स कर दें। अब अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी बनकर तैयार है। अब इसे आप सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:रोज़ का दाल-चावल बनाते समय फॉलो करें ये 5 टिप्स, आएगा कुछ अलग स्वाद

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।