गिलास से बनाएं स्वादिष्ट कटोरी चाट, जानें रेसिपी

<span style="font-size: 10px;">कटोरी चाट सबको पसंद होता है। अगर आप भी इस दिवाली या किसी दूसरे त्योहार में चाट बनाने की सोच रही हैं तो हम लाएं हैं कटोरी चाट बनाने का नया तरीका।</span>
Updated:- 2022-10-08, 07:00 IST
katori chaat recipe

आपने चाट तो कई खाई होंगी लेकिन आज हम आपको बताने वाले है कटोरी चाट। लेकिन हम इस कटोरी चाट में करने वाले हैं गिलास के इस्तेमाल। गिलास से कटोरी चाट कैसे बनाया जा सकता है? यही तो है मजेदार बात। तो अगर आप भी इस टेस्टी चाट को बनाना चाहती हैं तो हम आपको इस लेख के मध्याम से बताने वाले है इस गिलास से बनी कटोरी चाट की रेसिपी।

कैसे बनाएं कटोरी

tasty katori chaat

  • एक परात में मैदा, कॉर्न स्टार्च, अजवाइन(अजवाइन का 5 तरह से करें इस्तेमाल) और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अगर मैदा अभी भी हाथ से झाड़ रहा है तो उसमें 1 चम्मच पिघला हुआ घी और डाल दें।
  • अब इसमें पानी डालकर मुलायम डो तैयार कर लें और 10 मिनट के लिए गुथे हुए मैदे को साइड रख दें।
  • 10 मिनट बाद मैदे को अच्छे से बेल लें। ध्यान रहे बेलते समय आप एक ही डायरेक्शन में बेल लें।

कटोरी चाट Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से बनाएं कटोरी चाट।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 65 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 30 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Vidya Sharma

Ingredients

  • मैदा- 1 कप
  • कॉर्न स्टार्च- 1 चम्मच
  • अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
  • घी- 2 चम्मच
  • धनिया- 1 मुट्ठी
  • पुदीना- 10-12 पत्ती
  • हरी मिर्च- 3-4
  • अनार- 1 कटोरी
  • प्याज- बारीक कटा(1 कटोरी)
  • टमाटर- बारीक कटा(1 कटोरी)
  • उबले हुए आलू- 3
  • उबले हुए चने- 2 कटोरी
  • बारीक सेव- 1 कटोरी
  • अदरक- 1-2 टुकड़े
  • नमक- स्वादनुसार
  • भुना हुआ चना- 2 चम्मच
  • तेल- आवश्यकता अनुसार

Step

  1. Step 1:

    एक परात में मैदा सभी सामग्री और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और डो बना दें।

  2. Step 2:

    अब आटे को बेलकर एक रोल बना लें और एक कटोरी से नापकर काट लें।

  3. Step 3:

    फिर कटोरी को गिलास में लपेटें और कढ़ाही में तल लें।

  4. Step 4:

    दूसरे बाउल में चटनी की सामग्री डालें और मिक्सर में पीस लें।

  5. Step 5:

    अब फ्राई कटोरी में सभी सामान डालें और चटनी के साथ सर्व करें।

इसे जरूर पढ़े- दाल से लेकर ओट्स की मदद से बनाएं यह हेल्दी और चटपटी चाट

  • मैदा सिकुड़ता जाता है इसलिए उसे बार बार पलटते भी रहे और बेलते भी रहें।
  • बेलने के बाद एक कटोरी या ढक्कन से मैदे को छोटे छोटे गोलों में काट दें।
  • अब एक गिलास लें और उसके बेस पर मैदे(कैसे बनाएं रिफाइंड मैदा) के गोलों को रखे और बेस पर ढक दें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर दें। तेल गर्म होने के बाद उसमें गिलास को ऊपर से पकड़ कर मैदे वाली साइड को तेल में डाल दें। तेल में डालने से मैदा से बनी कटोरी अलग हो जाएगी और फिर उसे अच्छे से तल लें।
  • ऐसे ही कई कटोरियां बना के उन्हें तेल में तल दें।

इसे जरूर पढ़े-शाम के स्नैक्स के लिए खाना हो कुछ चटपटा, तो घर पर 10 मिनट में बनाएं ये नमकीन चाट

  • एक मिक्सी में धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस, नमक, भुने हुए चने और 1 चम्मच दही डाल कर ग्राइंड कर दें। लीजिये तैयार है आपकी टेस्टी हरी चटनी।
  • मैदे की कटोरी लें और उसमें सबसे पहले दही डालें, फिर उबले आलू, प्याज, टमाटर, अनार, चने और बारीक सेव डाल दें।
  • अब उसमें ऊपर से हरी चटनी और सॉस डालकर अच्छे से प्लेटिंग कर दें।
  • लीजिये तैयार है आपकी गिलास से बनी कटोरी चाट।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।