झारखण्ड के इन लजीज व्यंजनों से दिवाली को बनाएं आप भी खास

हिंदुस्तान त्यौहारों का देश है और भारत के हर त्यौहार का अपना एक अलग महत्व होता है। लगभग हर त्यौहार में विशेष पकवान ज़रूर बनता है। होली, नवरात्रि या फिर दिवाली हो इन सभी त्यौहारों में कुछ न कुछ विशेष पकवान ज़रूर बनता है।
दिवाली भी भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस विशेष मौके पर लगभग हर घर में कुछ न कुछ लजीज पकवान ज़रूर बनता है। अगर इसी बीच कोई मेहमान घर पहुंच जाए तो फिर न चाहते हुए भी कुछ अलग पकवान बनाना पड़ता है।
ऐसे में अगर आप भी दिवाली पार्टी में स्वाद का तड़का लगाना चाहते हैं तो इस लेख में 1 नहीं बल्कि झारखण्ड की 3 ऐसी लजीज रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
रूगड़ा की रेसिपी
सामग्री
रूगड़ा मशरूम- 200 ग्राम, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, टमाटर-1 कटा हुआ, लहसुन-अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, हल्दी-मिर्च और धनिया पाउडर-1/2 चम्मच, गरम मलसा-1/2 चम्मच, तेल-1 चम्मच, धनिया पत्ता-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले रूगड़ा मशरूम को दो भाग में काटकर अच्छे से साफ कर लें।
- अब एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें और रूगड़ा मशरूम को डालकर कुछ देर भूनकर बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद इसी पैन में प्याज को डालकर गोल्डन कलर होने तक भून लें।(गुजराती स्नैक्स)
- अब इसमें हल्दी-मिर्च और धनिया पाउडर के साथ नमक, टमाटर आदि सामग्री को डालकर अच्छे से पका लें।
- अब इसमें रूगड़ा मशरूम और एक कप पानी को डालकर लगभग 10 मिनट पकने के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद रेसिपी को चलाकर ऊपर से धनिया पत्ता डालें और गैस को बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के इन लजीज व्यंजन से दिवाली पार्टी में लगाएं स्वाद का तड़का
तिल की बर्फी
सामग्री
सफ़ेद तिल-150 ग्राम, मावा-100 ग्राम, चीनी पाउडर-100 ग्राम, ड्राई फ्रूट्स-1/2 बारीक़ कटा हुआ, घी-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन को ग्राम करके कुछ देर के लिए तिल को अच्छे से भून लें।
- तिल भूनने के बाद कुछ देर ठंडा होने के बाद मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
- इधर मावे को हाथों से अच्छे से मसल लीजिए।(बिहार के स्नैक्स)
- एक अन्य पैन में मावे डालकर कुछ देर भून लें और इसमें तिल, चीनी और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिक्स लें।
- इसके बाद इस बैटर में घी को डालकर कुछ देर के लिए पका लें और गैस को बंद कर लें।
- इधर एक थाली को घी से ग्रीस कर लें और मिश्रण को डालकर अच्छे से फैला लें और बर्फी के अनुसार काट लें।
इसे भी पढ़ें:किचन की चिपचिपी खिड़की की ग्रिल को इस 1 चीज से करें एकदम साफ
धुस्का रेसिपी
सामग्री
चना दाल-1/2 कप भीगी हुई, चावल-1/2 कप, उड़द दाल-1/2 कप भीगी हुई, जीरा-1/2 चम्मच, हींग-1 चुटकी, धनिया पत्ता-3 कप, नमक-स्वादानुसार, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-तलने के लिए,, बेकिंग सोडा-1 चुटकी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक चावल, चना दाल, और उड़द दाल को साफ करके मिक्सी में डालें और महीन पीस लीजिए।
- अब इस बैटर को किसी बर्तन में निकाल लें और इसमें मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर आदि सामग्री को डालकर अच्छे से फेंट लें।
- इधर के धुस्का पैन में तेल को डालकर गर्म होने के लिए छोड़ दें।
- जब तेल गर्म होने के बाद बैटर में से लेकर धुस्का पैन में डालें और मध्यम आंच पर कुछ देर पक पका लें।
- कुछ देर धुस्का को पलटकर दूसरे साइड भी अच्छे से पका लें और प्लेट में निकाल लें।
- इधर धनिया पत्ता को साफ करके चटनी बना लें और धुस्का के साथ सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@jharkhandfeed)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।