बिहार के इन स्नैक्स से दिवाली पार्टी में आप भी लगाएं स्वाद का तड़का

भारत का महापर्व यानी दिवाली का त्यौहार हिंदुस्तान में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस ख़ुशी के मौके पर देश के हर कोना रोशन तो रहता ही है साथ में घर में बेहतरीन-बेहतरीन खाने-पीने की चीजें भी बनती हैं।
इस ख़ुशी के मौके पर कोई लजीज मिठाई बनाता है तो कोई अन्य स्वादिष्ट डिश। दिवाली में स्नैक्स को भी काफी पसंद किया जाता है। खासकर घर में दिवाली पार्टी हो तो स्नैक्स का महत्व और भी बढ़ जाता है।
इस लेख में हम आपको 1 नहीं बल्कि 3 बिहारी स्नैक्स की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इन स्वादिष्ट रेसिपीज को बनाकर आप भी दिवाली पार्टी में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
बचका

सामग्री
चना दाल-2 कप, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, लाल मिर्च-1/2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, गरम मसाला-1/2 चम्मच, बेसन-2 चम्मच, अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, तेल-तलने के लिए
बनाने के तरीका
- सबसे पहले चना दाल को 1 दिन के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- अगले दिन चना दाल को छानकर ग्राइंडर में डालें और महीन पीस लीजिए।
- अब इसमें सभी मसाले को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- मसाले मिक्स करने के बाद बारीक़ कटा हुआ प्याज को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- सबसे अंत में बेसन और ज़रूरत के हिसाब में पानी को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- अब बैटर में लेकर बचका (पकौड़े) के आकार में बना लें।
- इधर एक पैन में तेल गर्म करें और बचका को डालकर ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।
इसे भी पढ़ें:इन गुजराती स्नैक्स से दिवाली पार्टी में लगाएं स्वाद का तड़का, जानें रेसिपीज
बिहारी हरा मटर भरभरा

सामग्री
हरा मटर-2 कप, बेसन-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, जीरा-गरमा मसाला और हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-1/2 कप
बनाने का तरीका
- बिहारी हरा मटर भरभरा बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में एक कप पानी और मटर को डालकर 1 सिटी लगा लें।
- सिटी लगने के बाद ठंडा होने के लिए दें। मटर ठंडा होने के बाद किसी बर्तन में रख लें और अच्छे से मैश कर लें।
- मटर मैश करने के बाद सभी मसाले को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।(कद्दू से बनाएं ये 3 स्वादिष्ट रेसिपीज)
- अब इसमें प्याज और बेसन के साथ ज़रूरत के हिसाब से पानी को डालकर मिक्स कर लें।
- इधर एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें।
- इसके बाद मिश्रण में से लेकर कटलेट या फिर अन्य आकार में बनाकर डीप फ्राई कर लें।
इसे भी पढ़ें:व्रत के लिए आलू से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स
चावल का पीठा

सामग्री
चावल का आटा-100 ग्राम, चना दाल-भीगी हुई-1/2 कप, लहसुन-अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, गरम मसाला-1/2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, लाल मिर्च-1/2 चम्मच, अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच, चाट मसाला-1/2 चम्मच, राई-1/2 चम्मच तेल-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले चावल के आटे में नमक और पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लें।
- इधर भिगोई हुई दाल को मिक्सर में डकार अच्छे से पीस लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लें।
- अब दाल में मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी अमचूर और अदरक-लहसुन पेस्ट को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद आटे में से लेकर बेल लें और एक चम्मच चना दाल को डालकर गुझिया के आकार में बनाकर मोड़ लें।
- अब एक बर्तन में पानी को उबले के लिए रख दें।(कच्चे केले से बनाएं 3 स्वादिष्ट रेसिपीज)
- पानी उबालने के बाद पीठा को डालकर कुछ देर अच्छे से उबाल लें और प्लेट में निकालकर दो भाग में काट लें।
- इसके बाद चटनी के से साथ खाने के लिए सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।