Kitchen Hacks: ज्यादा गल जाएं चावल तो करें ये 3 काम

किचन में काम करते वक्त छोटी-बड़ी कई गलतियां होती रहती हैं। कई बार गलतियों की वजह से खाना बिगड़ भी जाता है, ऐसे में सही टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल करके खराब हुए खाने को अन्य स्वादिष्ट पकवान तैयार करने में यूज किया जा सकता है।
कई बार चावलों के साथ भी ऐसा ही होता है। ज्यादा पक जाने के कारण वह हलवे जैसे हो जाते हैं। कई घरों में इन चावलों को बेकार समझ कर फेंक दिया जाता है। मगर इनका यूज करके लजीज पकवान तैयार किए जा सकते हैं।
चलिए आज हम आपको बताएंगे कि यदि चावल ज्यादा पक गए हों तो उनका आप क्या कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Cooking Tips: अगर चावल जल जाएं और रोटी हो जाए कड़क तो ये करें
डोसा
अगर चावल ज्यादा पक चुके हैं और उन्हें दाल या फिर सब्जी के साथ नहीं परोसा जा सकता है तो परेशान न हों, क्योंकि आप उनसे बहुत ही स्वादिष्ट डोसा(क्रिस्पी आटा डोसा रेसिपी) तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। चलिए हम आपको इसकी विधि बताते हैं
सामग्री
- 1 कटोरी ज्यादा पके हुए चावल
- 1 कटोरी सूजी
- 1/2 कटोरी दही
- 1 पैकेट ईनो
- नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले ओवरकुक्ड चावल को एक बाउल में लें।
- फिर इसमें सूजी और दही मिक्स करें।
- लगभग 30 मिनट के लिए इस मिश्रण को ढांक कर सेट होने के लिए रख दें।
- 30 मिनट बाद घोल का गाढ़ापन देखते हुए जरूरत अनुसार पानी मिलाएं।
- फिर इसमें एक पैकेट ईनो और नमक मिलाएं।
- डोसे का घोल तैयार है। अब आप इसे नॉन स्टिक तवे पर डाल कर क्रिस्पी डोसा बन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: खाने की इन चीजों प्रेशर कुकर में ना पकाएं, जानें इसकी वजह
खीर
चावल यदि ज्यादा पक कर गल गए हों तो आप उससे स्वादिष्ट खीर( स्वादिष्ट रामदाने की खीर की रेसिपी) तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको इसकी आसान विधि बताते हैं।
सामग्री
- 1 कटोरी ज्यादा पके चावल
- 4 कटोरी दूध
- चुटकीभर इलायची पाउडर
- बारीक कटा हुआ मेवा (काजू, बादाम, किसमिस, मखाना )
- चीनी स्वादानुसर
- 2-3 थ्रेड केसर
विधि
- सबसे पहले ज्यादा पके हुए चावल से जितना हो सके माढ़ निकाल लें और चावल को ढांक कर रख दें।
- इसके बाद एक पैन में दूध को उबालें। ध्यान रखें जब आप पके हुए चावल या ज्यादा पके हुए चावलों की खीर बना रही हों तो दूध को ज्यादा गाढ़ा न करें, क्योंकि चावल डालने पर खीर अपने आप ही गाढ़ी हो जाएगी।
- दूध को अच्छी तरह से उबलने के बाद उसमें चावल डालें। इसे अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब दूध में दोबारा उबाल आने पर चीनी डालें। चीनी के साथ ही आप इलायची पाउडर भी डाल सकती हैं।
- 5 मिनट खीर को धीमी आंच पर पकने दें। सबसे आखिर में बारीक कटा हुआ मेवा और केसर डालें।
- खीर जब हल्की ठंडी हो जाए तो उसे फ्रिज के अंदर रख दें या सर्व करें।
कटलेट
ओवरकुक्ड चावलों से बहुत ही लजीज और क्रिस्पी कटलेट( पोहा पालक कटलेट की रेसिपी) भी तैयार किए जा सकते है। इसे बनाने की विधि भी बेहद आसान है। चलिए हम आपको बताते हैं।
सामग्री
- 1 कप ओवरकुक्ड राइस
- 2 आलू उबले हुए
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच धनिया मसाला
- तेल फ्राई करने के लिए
विधि
- सबसे पहले आलू को छील कर कद्दूकस कर लें।
- फिर एक बर्तन में चावल, बेसन, प्याज, मिर्च, धनिया पत्ती आदि डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें और उसमें सभी मसाले डालें। अगर आप चाट मसाला डाल रही हैं तो नमक का इस्तेमाल सोच समझकर करें, क्योंकि चाट मसाला में भी नमक होता है।
- इसके बाद आलू के मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्की बना लें और चावल के मिश्रण में उसे डिप करें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें कटलेट को डीप फ्राई करें। आपके स्वादिष्ट राइस कटलेट तैयार हो जाएंगे। आप इसे हरी चटनी के साथ गरम-गरम सर्व कर सकती हैं।
किचन से जुड़े आसान टिप्स, ट्रिक्स और हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।