बिना धूप दिखाए ऐसे बनाएं इंस्टेंट आंवला अचार

आंवले का अचार अगर आपको इंस्टेंटली बनाना है तो उसके लिए आप ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। 
Updated:- 2022-12-28, 16:46 IST
amla Achar Recipe

सर्दियों के सीजन में आंवला बाजार में भरपूर मिलता है और इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। आंवले का मुरब्बा हो या फिर आंवले का अचार इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। वैसे तो घरों में आंवला अचार नॉर्मली बनाया जाता है, लेकिन इसे धूप दिखाना और लंबे प्रोसेस से बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आंवले का अचार इंस्टेंट भी बनाया जा सकता है। इसका टैंगी स्वाद अगर आपको पसंद होता है तो आप इसे झटपट तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको आंवले का इंस्टेंट अचार बनाने का तरीका ही बताने जा रहे हैं।

इंस्टेंट आंवले का अचार Recipe Card

इस अचार को आप 1 घंटे के समय में बना सकती हैं और इसे धूप दिखाने की जरूरत भी नहीं होगी। आप अपने हिसाब से मसाले कस्टमाइज कर सकती हैं।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 30 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 7 से 8 आंवला
  • 1/4 कप सरसों का तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • चुटकी भर हींग
  • 2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 2 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच मेथी
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आंवलों को धोकर अच्छे से 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें।

  2. Step 2:

    अब आंवलों को ठंडा होने दें और फिर उनके बीज निकाल लें।

  3. Step 3:

    अब सरसों, सौंफ और मेथी को ड्राई रोस्ट कर उसे पीस लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद एक पैन में 1/4 कप तेल गर्म करें और उसमें हींग मिलाकर फ्लेवर दें।

  5. Step 5:

    अब तेल और ड्राई रोस्ट मसालों का पाउडर मिलाकर आंवलों को अच्छे से कोट कर लें। आप चाहें तो आंवला काट भी सकती हैं।

  6. Step 6:

    अब आप इसमें सभी सूखे मसाले जैसे मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर आदि मिला लें।

  7. Step 7:

    इसे 10 मिनट ऐसे ही रखे रहने दें और फिर ये खाने के लिए तैयार है। इसे आप रोटी या चावल आदि के साथ खा सकती हैं।

बनाने का तरीका

  • आपको इसे अच्छे से धोना और साफ करना होगा। इसे कम से कम 10-20 मिनट पानी में डालकर रख दें ताकि ये अच्छे से धुल सकें।
  • अब बारी आती है आंवले को आधा पकाने की। इसे आप स्टीम देकर 10 मिनट के लिए पका सकती हैं।
  • इसके बाद आंवले को थोड़ा सा ठंडा होने दें और फिर इसे काट लें और बीज अच्छे से निकाल लें। अगर आंवले का बीज रह जाता है तो ये अचार का स्वाद कड़वा कर देता है।
  • इसे एक प्लेट पर बिछाकर पूरी तरह से ठंडा होने दें और आप तब तक अचार का मसाला बना लें।
  • अचार का मसाला बनाने के लिए एक पैन को गर्म करें और राई, मेथी और सौंफ के दानों को तब तक ड्राई रोस्ट करें जब तक ये गोल्डन नहीं हो जाते और इसमें से अच्छी खुशबू नहीं आने लगती।
  • इसे ड्राई रोस्ट करने के बाद ग्राइंड कर लें और फिर एक पैन में 1/4 कप सरसों का तेल अच्छे से गर्म करें और फिर इसमें आधा छोटा चम्मच हींग मिलाएं। इसे अच्छे से स्प्लटर होने दें।
  • अब आप गैस बंद करें और सभी मसालों और तेल के साथ आंवलों को मिलाएं और इसे अच्छे से दो तीन बार मिक्स करें ताकि इसमें पूरा स्वाद आ जाए।
  • आप ऊपर से सभी पाउडर वाले मसाले डाल सकती हैं और इसके बाद इसमें 2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • आपका इंस्टेंट आंवला अचार तैयार है खाने के लिए।

इसे जरूर पढ़ें- खाली पेट आंवला खाने के जादुई फायदे

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।