लोहे की कढ़ाई को जंग लगने से बचाने के ये 3 टिप्स

लोहे की कढ़ाई या पैन में खाना बनाना कितना फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं। अधिकतर लोग आजकल लोहे के बर्तनों के इस्तेमाल के बारे में बात कर रहे हैं और रुजुता दिवेकर जैसी सेलेब न्यूट्रिशनिस्ट ने भी ये बताया है कि कैसे लोहे की कढ़ाई में खाना बनाना ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। पर एक बात जो सोचने वाली है वो ये है कि अगर हम लोहे की कढ़ाई या पैन का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें जंग बहुत जल्दी लग जाती है।
इस समस्या के कारण कई लोग लोहे के बर्तनों के इस्तेमाल से बचते हैं और कोशिश करते हैं कि वो स्टील, एल्युमीनियम या नॉन स्टिक कोटिंग के बर्तन इस्तेमाल करें। पर हम ऐसे कुछ टिप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जिनकी मदद से लोहे के बर्तनों में जंग न लगे।
1. लोहे के बर्तन को पानी में भिगो कर न रखें-
अगर आपने कास्ट आयरन की कढ़ाई ली है तो उसे पानी में भिगो कर न रखें। कास्ट आयरन में जंग नहीं लगती है और इसलिए इसे बेहतर माना जाता है, लेकिन अगर लोहे की कढ़ाई को आप ज्यादा देर तक पानी में भिगो कर रखेंगे तो इसकी कोटिंग हट जाएगी और फिर आपकी कढ़ाई में जंग लग जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर रखे हैं छोटे बैंगन तो बनाएं ये मसालेदार सब्जी
2. अगर कास्ट आयरन नहीं है तो धोने के बाद करें ये काम-
कास्ट आयरन मेहंगा आता है और इसलिए लोग नॉर्मल लोहे की कढ़ाई लेना पसंद करते हैं। ऐसे में बर्तन धोने के बाद आप उसे एयर ड्राई न होने दें बल्कि उसे किसी टिशू या कपड़े से पोंछ लें।
आप धोने के बाद इसे गर्म करके एक्स्ट्रा पानी सुखा भी सकते हैं। ये तरीका आपके बर्तन में जंग लगने से बचाएगा।
3. तेल की पतली लेयर करेगी काम-
आपने कढ़ाई को सुखा दिया उसके बाद उसे स्टोर करने से पहले वेजिटेबल ऑयल या सरसों के तेल की पतली सी लेयर उसमें लगा दें। ये तरीका आपकी कढ़ाई को टेम्परेरी सीजनिंग देगा जिससे जंग नहीं लगेगी। बहुत पतली लेयर भी ये काम कर देगी।
4. लोहे के बर्तनों में न रखें एसिडिक फूड्स-
लोहा एसिडिक फूड्स के साथ रिएक्ट करता है और ऐसे में वो ज्यादा खराब हो सकते हैं। टमाटर की ग्रेवी वाला खाना, सिरका, दूध की चीज़ें आदि लोहे के बर्तनों से दूर ही रखें।
हां, अगर आपके पास लोहे का ऐसा बर्तन है जो बेहतर तरीके से सीजन किया हुआ है तो दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन नॉर्मल लोहे के बर्तन में इन्हें पकाने की गलती न करें।
इसे जरूर पढ़ें- तंदूर में ही नहीं कुकर में भी बनाई जा सकती है बाटी और लिट्टी, जानें कैसे
5. बार-बार इस्तेमाल करें-
लोहे के बर्तनों को जंग से बचाने का एक ये तरीका भी है कि इन्हें बार-बार इस्तेमाल किया जाए। अगर आप लोहे की कढ़ाई को कई दिनों के लिए छोड़ देंगे तो उनमें बहुत ही आसानी से जंग लग जाएगी जो सही नहीं होगा। आपको अपनी लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल अक्सर करना चाहिए और हफ्ते में कम से कम तीन बार उसे यूज करने से आपके शरीर में आयरन की मात्रा भी ठीक रहेगी।
ये सारे टिप्स आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। बस आपको ध्यान ये रखना है कि लोहे की कढ़ाई की मेंटेनेंस आपकी नॉन स्टिक कढ़ाई से ज्यादा करनी होगी। पर इसमें खाना बनाने के फायदे भी बहुत हैं और ये सेहत के लिए अच्छी साबित होगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।