सरसों का साग और मक्के की रोटी, बस और क्या चाहिए! सर्दियों में यह एक ऐसा स्टेपल फूड होता है जिसे बनाना एक परंपरा हो गई है। इसे बनाने के पीछे बहुत सारे कारण है। एक यह बहुत हेल्दी है, क्योंकि इसमें हरी सब्जियां डाली जाती हैं और फिर इसे घी में तैयार किया जाता है। यह सर्दियों में आपके शरीर को गर्माहट पहुंचाता है और कई सारे लाभ भी देता है। इसकी जोड़ी मक्के की रोटी के साथ ही अच्छी लगती है। मक्के की रोटी और सरसों के साग का कॉम्बिनेशन एकदम जबरदस्त है और इसलिए इसे खाए बिना आप रह नहीं सकते।
सरसों का साग ऐसी डिश है, जिसे मेन इंग्रीडिएंट्स में तो हरी सब्जियां ही होती हैं लेकिन लोग बाकी इंग्रीडिएंट्स में थोड़ा फेरबदल कर देते हैं। अपने-अपने हिसाब से इसमें इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाते हैं और साग को और भी ज्यादा लजीज बनाया जाता है।
अगर आपने भी इस वीकेंड सरसों का साग बनाने का सोच रही हैं तो उसे इस बार थोड़ा सा ट्विस्ट दें। कुछ सामग्रियां बदलने या फिर जोड़ देने से आपका साग पहले से ज्यादा स्वादिष्ट और लजीज बनेगा और आपके परिवार वालों को भी पसंद आएगा।
आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ इंग्रीडिएंट्स बताएंगे जो आप सरसों के साग में मिलाकर उसे पहले से ज्यादा बेहतर और स्वादिष्ट बना सकती हैं।
1. कसूरी मेथी
यह कोई नई बात है नहीं। ज्यादातर लोग अपने खाने में फ्लेवर देने के लिए इसका उपयोग करते हैं। क्या आपने कभी सरसों के साग में इसे मिलाकर देखा है? अगर नहीं तो अब जरूर एक बार इस टिप को आजमाकर देखें। लेकिन आपको बता दें कि इसे बेहतर स्वाद के लिए सरसों के साग में मिलाना किस तरह से है। जब आप घी गर्म करें तो उसमें 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी डालकर उसे 2 सेकंड सॉते कर लें। इसके बाद उसे प्लेट में निकाल लें। जब सरसों का साग तैयार हो जाए तो उसमें यह सॉते की हुई कसूरी मेथी डालकर मिला लें। आप देखेंगी कि इससे सरसों का साग और भी ज्यादा लजीज हो गया है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सरसों का साग बनाते समय इन पांच टिप्स को करें फॉलो
2. देसी घी
सरसों का साग तेल में नहीं बनता, लेकिन फिर भी कुछ लोग इसमें तेल का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इसके स्वाद को बढ़ाना चाहती हैं, तो इसे बनाने के लिए एकदम शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करें। साग घी के फ्लेवर को अब्सॉर्ब करता है जो खाने में बहुत अच्छा लगता है। वहीं आखिर में जब साग को सर्व करने के लिए निकालें तो उसमें आम मक्खन की जगह फ्रेश सफेद मक्खन (सफेद मक्खन की रेसिपी) का ही इस्तेमाल करें। आपके परिवार वाले उंगलियां चाटते न रह जाएं तो कहना।
3. शलजम
यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन शलजम आपके साग के स्वाद को और भी बढ़ा सकता है। कई सारे क्षेत्रों में सरसों का साग बनाते वक्त उबले हुए शलजम के टुकड़े भी इस्तेमाल किए जाते हैं। शलजम क्योंकि एक रूट वेजिटेबल होती है, इसलिए इनका फ्लेवर बहुत ज्यादा होता है। इससे सरसों का स्वाद और भी शार्प हो जाता है। इसके लिए पहले पानी में शलजम को डालकर पकाएं और फिर उसमें हरी सब्जियां (सरसों, बथुआ, मेथी आदि) डालकर पकाएं। इन्हें साथ में ब्लेंड करके घी में बनाएंगे तो फ्लेवर एन्हांस होगा।
इसे भी पढ़ें: बचे हुए सरसों के साग से बनाएं ये 3 टेस्टी डिशेज़ और सर्दियों का लें भरपूर मज़ा
4. फ्रेश क्रीम/मलाई
यह तरीका पारंपरिक नहीं, लेकिन अगर आपको क्रीमी और गाढ़ा सरसों का साग खाना है तो उसमें थोड़ी सी फ्रेश क्रीम मिलाकर देख लें। जब सरसों को पका रही हों तभी 1 बड़ा चम्मच क्रीम डालकर उसे अच्छी तरह से चला लें। आपकी क्रीम सरसों में अच्छी तरह मिल जाएगी और जो टेक्सचर साग का होगा वो आपको बहुत अच्छा लगेगा। इतना ही नहीं स्वाद का स्तर भी बढ़ जाएगा और इस लजीज सरसों के साग की तारीफ बी सब करेंगे (मलाई की रेसिपीज)।
क्या आपने कभी सोचा था कि सरसों के साग को इन इंग्रीडिएंट्स से भी तैयार किया जा सकता है? नहीं न, चलिए तो फिर एक बार इस तरीके से भी सरसों का साग बनाकर देखिए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना न भूलें।
हमें उम्मीद है ये टिप्स आपके काम आएंगे और आप भी लजीज रेसिपी बना सकेंगी। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।