Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

इन आसान ट्रिक्स से आप भी मिनटों में बना सकती हैं चावल की रोटी

सर्दियों में चावल या मक्के की रोटी को ज्यादा बनाई जाती है, लेकिन कई बार इन्हें बनाना थोड़ी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर घर पर परफेक्ट रोटी बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-26, 12:00 IST
how to make perfect rice roti in hindi

कई बार हम ऐसी चीजें बनाने के बारे में सोचते हैं, जो हमारे रूटीन से बिल्कुल अलग होते हैं। जो व्यंजन स्वादिष्ट भी हो और झटपट बन भी जाए। यह तो हम सभी तो पता है कि चावल पूरे भारत में पाया जाने वाला अनाज है, जिसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। कोई सादे चावल बनाता है, कोई पुलाव बनाता है, कोई बिरयानी बनाना पसंद करता है। 

मगर क्या  कभी आपने चावल की रोटी खाई है? अगर हां, तो क्या कभी घर पर बनाई है? हालांकि, इसे बनाने में थोड़ी मेहनत लगती है, लेकिन कई बार चावल की रोटी ठीक तरह से नहीं बन पाती जिस तरह से हम बनाना चाहते हैं। 

ऐसे में अगर आप घर पर परफेक्ट चावल की रोटी बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे घर पर चावल की रोटी बनाकर सर्व कर सकते हैं। 

कैसे गूथें चावल की रोटी बनाने के लिए आटा? 

Is rice flour roti healthy

  • जब भी आप चावल की रोटी बनाने की तैयारी करें, तो आटा अच्छी तरह से गूंथें। अगर आटा खराब होगा, तो रोटी वैसे ही खराब बनेगी। साथ ही, रोटियां बेलते वक्त टूटने लगती है और ठीक से पक नहीं पाते हैं। 
  • चावल की रोटी बनाने के लिए आप हमेशा बारीक आटे का ही इस्तेमालकरें। इसके लिए कभी भी कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल न करें। आटा हमेशा गर्म पानी में गूथें। गर्म पानी में आटा गूंथने से रोटियों को लचीला बनाने और रोल करने में आसानी होती है।
  • आटा गूंथने के लिए शुरुआत में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और फिर आटे को गूंथने से पहले 5 मिनट के लिए ढककर रखें। इस तरह आटा पानी सोख लेता है और रोटियां नरम हो जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- सर्दी-खांसी हो रही है तो घर पर 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं ये रेसिपीज

कैसे बेलें परफेक्ट चावल की रोटियां

  • आटे की  लोई को बेलने से पहले फिर से एक बार आटे को गूंथ लें। एक बार आटा गूंथ लेने के बाद, आप पहले सारे आटे की लोईयां बनाएं और फिर बेलना शुरू करें।  
  • लोई को बेलने से पहले हाथों का इस्तेमाल करें। इससे आपको रोटी बनाने में आसानी होगी, साथ ही ये आटे को लचीला और रोल करने के लिए आसान बनाता है। 
  • रोटियां बेलते समय हाथों में थोड़ा-सा तेल या घी लगाएं और आटे को फिर से पानी से थोड़ा चिकना करें। इससे रोटियों को दबाते या चपटा करते समय आपके हाथों से चिपकती नहीं है।

रोटी बेलने के लिए मोटी पॉलीथिन का इस्तेमाल करें

Is rice flour roti healthy in hindi

अगर आपको रोटियां बेलने में परेशानी होती है, तो एक मोटी पॉलीथिन का इस्तेमालकरें। मोटी पॉलीथिन के बीच में चावल के आटे की लोई रखें और इसे हल्के हाथों से बेलें। ऐसा करने से रोटियां आसानी से बेलते बन जाती हैं और टूटती भी कम हैं।  

रोटी सॉफ्ट बनाने के लिए करें यह काम

जब आप चावल का आटा गूंथ रहे हैं, तो उसे छानकर इसमें पहले 1 छोटा चम्मच घी मिला दें। आपने देखा होगा कि मम्मी अक्सर रोटी या पराठे पर जब भी घी लाती हैं, तो वह सॉफ्ट हो जाता है और टेस्ट भी बड़ा अच्छा आता है। इसलिए अपने आटे में सबसे पहले घी मिलाएं और फिर आगे का प्रोसेस शुरू करें। घी को डालकर चावल के आटे को अच्छी तरह से मसलें। इससे डल्ले नहीं बनेंगे और रोटी बनाने में आसानी भी होगी।

चावल के आटे में मिलाएं नमक और फिर गूंथ लें

RIce flour roti in hindi

आपको आटे में चुटकी भर नमक डालना है और पानी डालकर गूंथ लें। नमक डालने से रोटी में स्वाद आता है, साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपका आटा बहुत ज्यादा टाइट और ढीला न हो। इसे उंगली से पंच करके देखें और अगर टाइट लगे तो थोड़ा-सा पानी डालकर उसे थोड़ा और गूंथ लें। इसके बाद जरूरी है कि आप अपने आटे को कम से कम 10 मिनट ढककर रख दें। (इन ट्रिक्स से बनाएं गाजर का स्वादिष्ट अचार)

इसे जरूर पढ़ें- रेस्टोरेंट जैसी स्मूदी बनाने के ये टिप्स नहीं जानते होंगे आप

आप इन टिप्स को आजमाकर रोटी बनाइए और देखिए आपकी रोटी भी जरूर फ्लफी, सॉफ्ट और स्वादिष्ट मिलेगी। हम आगे भी आपके लिए ऐसे ही ट्रिक्स के साथ रेसिपी लाते रहेंगे।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।