सर्दी-खांसी हो रही है तो घर पर 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं ये रेसिपीज

सर्दियों में खांसी-जुकाम और गला खराब होना आम समस्या है। ऐसे में अक्सर शरीर को गर्म रखने के लिए तरह-तरह की रेसिपीज बनाई और खाई जाती हैं। हर क्षेत्र में कोल्ड से संबंधित ऐसी रेसिपीज तैयार की जाती हैं, तो शरीर को आराम पहुंचाती हैं। आज हम भी आपके लिए ऐसी कुछ रेसिपीज लेकर आए हैं। यदि आप बीमार हैं, तो इन चीजों को फटाफट बनाकर इनका मजा ले सकते हैं।
बेसन का शीरा रेसिपी
बेसन का शीरा सर्दी और खांसी के लिए एक बेहतरीन रेसिपी है। बेसन को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूना जाता है। यह बंद नाक को खोलता है और शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। इस रेसिपी को कैसे बनाना है, यहां देखें-
बेसन का शीरा बनाने की रेसिपी-
- 2 कप दूध
- 1/4 चम्मच साबुत काली मिर्च
- 1/8 चम्मच हल्दी पाउडर
- 3 चम्मच गुड़
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच पिस्ता या बादाम
- 1 चुटकी केसर के धागे
बेसन का शीरा कैसे बनाए-
- बेसन का शीरा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। इसमें बेसन डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लें।
- इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाएं और अच्छी तरह फेंटें ताकि गांठ न बने।
- अब इसमें हल्दी, पिसी हुई काली मिर्च, गुड़ डालकर फिर एक बार अच्छी तरह से चला लें।
- इसके बाद केसर डालकर मिक्स करें। 2-3 मिनट इसे पकाने के बाद जब यह थोड़ी गाढ़ी होने लगे, तो उसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और आंच बंद कर दें।
- सर्दी और जुकाम के दौरान इसे गर्म-गर्म पीने से आपको राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : वो किचन टिप्स जिससे सूप का टेस्ट होगा लाजवाब, जानें कैसे
गाजर का सूप बनाएं
इन दिनों गाजर खूब आती है। आपको भी अगर गाजर का हलवा खाना पसंद है, तो यह रेसिपी भी पसंद आएगी। अगर नाक बंद है, तो आप गाजर का सूप बनाकर पी सकते हैं।
गाजर का सूप बनाने के लिए सामग्री-
- 4-5 गाजर
- तेल आवश्यकतानुसार
- 2 लहसुन
- 1 इंच अदरक
- ½ प्याज
- 1 आलू
- नमक स्वादानुसार
- 2 कप पानी
- पुदीना की पत्तियां
- ½ टी स्पून काली मिर्च
इसे भी पढ़ें : घर पर ही कई वैरायटी में बना सकती हैं स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपीज
गाजर का सूप बनाने का तरीका-
- एक प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन और अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
- अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह से भूनें। 2 मिनट पकाने के बाद कुकर में गाजर और नमक डालकर मिला लें।
- अब कुकर में 2 कप पानी और पुदीना की पत्तियां डालकर मिक्स करें।
- ढक्कन लगाकर 4-5 सीटी आने तक पका लें। सीटी निकल जाए, तो ढक्कन हटाएं और पहले पुदीना की पत्तियां निकाल लें।
- मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा करें और पके हुए गाजर को ब्लेंडर में ट्रांसफर करके थोड़ा-सा पानी डालें और ब्लेंड कर लें।
- अब इस मिश्रण को छन्नी से छान लें और फिर एक पैन में सूप डालकर उसे 2-3 मिनट पकाएं।
- इसमें काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और 1-2 मिनट पकाने के बाद आंच बंद कर लें।
सर्दी और खांसी में आप भी ये डिशेज तैयार करके आराम पा सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।