सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स से बनाएं बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी

क्या आपकी कचौरी बनने के बाद ज्यादा सख्त हो जाती है? तो इसमें नमक के अलावा इन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-01-12, 12:34 IST
how to make perfect kachori in hindi

मौसम कोई भी हो हम चाय के साथ कचौड़ी खाना नहीं भूलते....अब तो वैसे भी सर्दियां हैं ऐसे में मार्केट में साइकिल पर सब्जी और कचौड़ी के डिब्बे लिए कचौड़ी वाले जरूर दिख जाएंगे। आपने से कुछ लोगों ने इसके मजे लिए भी होंगे और कई बार सड़क चलते खस्ता कचौड़ी खाई भी होंगी, लेकिन कई बार कचौड़ी हम घर पर बनाने की कोशिश करते हैं।

मगर लाख कोशिशों के बाद हमारी बाहर जैसी कचौड़ी बन ही नहीं पाती जैसे- थोड़ी देर बाद सख्त हो जाती है या फिर बाहर जैसा स्वाद नहीं आ पाता। अगर आप भी इन तमाम परेशानियों का सामना कर रही हैं, तो यकीनन इस लेख में बताए गए इंग्रीडिएंट्स आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं।

जी हां, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिससे न सिर्फ आपका आटा अच्छा बनेगा बल्कि कचौ़ड़ी भी बहुत अच्छी बनेगी। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए किन 3 इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी।

देसी घी का करें इस्तेमाल

How to make perfect khasta kachori

जब भी आप कचौड़ी का आटा गूंथे को इसमें देसी घी मिला लें। बेहतर होगा कि आप घी ज्यादा मात्रा में डालें। आटे में घी डालने से कचौड़ी काफी सख्त बनती है और स्वाद में भी अच्छी लगती है क्योंकि कई लोग आटे में मैदा का भी इस्तेमाल करते हैं। यह तो हम सभी जानते ही हैं कि मैदा बनने के थोड़ी देर बाद सख्त हो जाता है। (बेकिंग करते समय मैदा नहीं चुनें ये हाई प्रोटीन आटा)

इसलिए अपने आटे में सबसे पहले घी मिलाएं और फिर आगे का प्रोसेस शुरू करें। घी को डालकर आटे को अच्छी तरह से मसलें। इससे डल्ले नहीं बनेंगे और कचौड़ी बनाने में आसानी भी होगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-Cooking Hacks: इन 3 इंग्रीडिएंट्स से बनाएं फूली-फूली रोटी, घंटों रहेगी सॉफ्ट

ईनो का करें इस्तेमाल

Hpw to make perfect kachori in hindi

आपको यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए ईनो काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, कई लोग आटे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।

ऐसे में बेहतर होगा कि आप ईनो का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें ऐसे कण पाए जाते हैं जो आटे को फुलाने का काम करते हैं और कचौड़ी को सख्त बनाने से रोकते हैं। आप एक पैकेट ईनो आटे में डाल सकती हैं और फिर गर्म पानी से आटा गूंथ लें।

पिसी हुई दाल का करें इस्तेमाल

Easy tips to make perfect kachori

दाल की कचौड़ी तो आपने खाई होगी, लेकिन क्या आपने पिसी हुई दाल का इस्तेमाल कचौड़ी बनाने के लिए किया है? अगर नहीं, तो कोशिश करें कि पिसी हुई दाल को आटा गूंथते वक्त डाल दें। इससे न सिर्फ कचौड़ी स्वादिष्ट बनेगी बल्कि काफी टाइम तक खस्ता भी रहती हैं।

आप उड़द की दाल, चने की दाल या मूंग की दाल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले दाल को पीस लें और आटे में डालकर गर्म पानी से आटा गूंथ लें, बस आपका काम हो गया है।

अन्य टिप्स

  • अगर आप चाहती हैं कि कचौड़ी कुरकुरी बनें, तो आटे में मैदे के साथ थोड़ी-सी सूजी भी जरूर डालें।
  • आप फिलिंग में 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी भी डाल सकती हैं। (मूंग की दाल में लगाएं ये 3 तड़के)
  • कचौड़ी में अलग-अलग दालों की फिलिंग की जा सकती है। कुछ लोग इसमें मूंग दाल डालते हैं और कुछ लोग इसमें काली दाल की फिलिंग करना पसंद करते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से दाल चुन सकते हैं।
  • दाल कोई-सी भी हो उसे कुछ देर भिगोकर जरूर रखें। जब आप उसे पीसेंगे तो उसका टेक्सचर अच्छा आएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए इन टिप्स को कर लें नोट

आप इन टिप्स को आजमाकर कचौड़ी बनाइए और देखिए आपकी कचौड़ी भी जरूर खस्ता बनेगी। हम आगे भी आपके लिए ऐसे ही 3 इंग्रीडिएंट्स वाली अच्छी ट्रिक्स के साथ रेसिपी लाते रहेंगे।

अगर आपको कोई टिप्स पता हैं, तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।